Breaking News

21 फरवरी की रात ईशा योग केंद्र पर भक्त करेंगे ध्यान, 22 की सुबह 6 बजे तक होंगे कार्यक्रम

जीवन मंत्र डेस्क. शुक्रवार, 21 फरवरी को महाशिवरात्रि है। इस अवसर पर कोयंबटूर ईशा योग केंद्र में महाशिवरात्रि पर रातभर कई विशेष कार्यक्रम होंगे। इन कार्यक्रमों में ईशा फाउण्डेशन के संस्थापक सद्गुरु भी उपस्थित रहेंगे। ये 26वां महाशिवरात्रि उत्सव है। ये आयोजन 21 फरवरी को शाम 6 बजे से लेकर अगली सुबह 6 बजे तक चलेगा। शिवरात्रि पर यहां देश-दुनिया से आए हजारों भक्त शामिल होंगे।

कई प्रसिद्ध गायक यहां प्रस्तुतियां देंगे। प्रसिद्ध तमिल लोक संगीत गायक एन्थोनी दासन, और गायक कार्तिक, जिन्होंने कई दक्षिण भारतीय भाषाओं में गाने गाए हैं, कार्यक्रम में प्रस्तुतियां देंगे। दो गुजराती गायक पार्थिव गोहिल और आदित्य गाडवी का भी गायन होगा। कबीर कैफे बैंड की लेबनान के ड्रमर्स के साथ जुगलबंदी होगी।

शिवरात्रि पर भक्त कर सकेंगे अर्द्धरात्रि ध्यान

> शुरुआत ध्यानलिंग में पंच भूत आराधना से होगी। कार्यक्रम में लिंग भैरवी महा यात्रा, सत्संग और सद्गुरु के साथ अर्द्धरात्रि घ्यान सत्र और आकर्षक आदियोगी दिव्यदर्शन शामिल हैं।

> महा अन्नदानम् में सभी भक्तों के लिए भोजन प्रसादी उपलब्ध रहेगी। हर साल सैकड़ों स्वयंसेवक भोजन तैयार करने में और उसे हजारों दर्शकों में वितरित करने में शामिल होते हैं। भक्तों को रुद्राक्ष के मनके प्रदान किए जाएंगे। ये कार्यक्रम पूरी नि:शुल्क है।

> तमिलनाडु के विभिन्न जिलों से लोगों को लाने और ले जाने के लिए स्वयंसेवकों ने बसों की व्यवस्था की है। कोयंबटूर से ईशा योग केंद्र के लिए विशेष बसों की व्यवस्था भी की गई है। महाशिवरात्रि पर इस उत्सव का प्रसारण सभी मुख्य टीवी चेनल्स पर अंग्रजी, तमिल, हिंदी, तेलगु, कन्नड़, मराठी और दूसरी क्षेत्रीय भषाओं में होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
isha foundation mahashivratri festival 2020, mahashivratri 2020 isha, shivratri 2020, isha foundation sadguru


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bRBBa7

No comments