क्या 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3' से डेब्यू करेंगी शाहरुख की बेटी सुहाना, करण जौहर ने दी सफाई?
बॉलीवुड डेस्क.शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की बॉलीवुड में एंट्री को लेकर तरह-तरह के कयास लग रहे हैं। पिछले कुछ समय से ख़बरें आ रही हैं कि सुहाना को करण जौहर बॉलीवुड में लॉन्च करेंगे। इतना ही नहीं, कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया किफिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3' से सुहाना का डेब्यू होगा जिसमें वह बिग बॉस के फर्स्ट रनर अप असीम रियाज के साथ नजर आएंगी। हालांकि, इन खबरों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई लेकिन अब करण जौहर ने खुद इस बात पर सफाई दे दी है।
करण ने ट्विटर पर किया खबरों का खंडन: करण जौहर ने ट्विटर पर लिखा, 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3' को लेकर उड़ रही खबरें निराधार हैं!!! कृपया ऐसी निराधार खबरों को छापना बंद कीजिए! प्लीज!
शॉर्ट फिल्म में दिख चुकीं सुहाना: सुहाना ने पिछले साल नवंबर में द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू में काम किया था। अंग्रेजी में बनी इस 10 मिनट की शॉर्ट फिल्म में सुहाना की परफॉरमेंस काफी सराही गई थी और उनके बॉलीवुड डेब्यू को लेकर उत्सुकता जाग गई थी। हालांकि, शाहरुख ने कहा था कि फिल्मों में कदम रखने से पहले सुहाना अपनी पढ़ाई पूरी करेंगी। सुहाना अभी लंदन में ग्रेजुएशन कर रही हैं। पढ़ाई खत्म होने के बाद वो एक्टिंग में करियर बनाएंगी। उन्होंने फिल्म जीरो में अपने पिता शाहरुख खान को असिस्ट किया था।
मैगजीन के लिए करा चुकीं फोटोशूट: अगस्त 2018 में सुहाना ने मैगजीन कवर पर डेब्यू किया। वे ग्लैमर मैगजीन वोग के फ्रंट पेज पर ग्लैमरस अवतार में दिखाई दी थीं। खुद शाहरुख़ ने मैगजीन का कवर पेज लॉन्च किया था। इस मौके की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए शाहरुख़ ने लिखा था, "दोबारा बेटी को अपने हाथों उठा रहा हूं, थैंक्स वोग।"
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UXlx0t
No comments