Breaking News

गुरुवार का भाग्यांक रहेगा 6, अंक ज्योतिष के अनुसार आपके लिए कैसा रहेगा दिन

जीवन मंत्र डेस्क. गुरुवार, 27 फरवरी का मूलांक 9, भाग्यांक 6, दिन अंक 3, मासांक 2 और चलित अंक 3 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार गुरुवार को अंक 3 की अंक 2, अंक 6 के साथ मित्र युति बनी है। अंक 9 की अंक 3 के साथ मित्र युति है। अंक 6 के साथ परस्पर विरोधी युति बनी है अंक 6 की अंक 2 के साथ मित्र युति है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा गुरुवार, 27 फरवरी का दिन...

अंक 1- टोल टैक्स और ठेकेदारी का काम करने वाले लोगों के लिए समय पक्ष का रह सकता है। राजनीतिक प्रवक्ताओं को अपने काम में संभलकर रहना होगा। चोट संबंधी सावधानी रखें।

क्या करें- गणेश भगवान को गुड़ की डली और दूर्वा चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम

अंक 2- सुगंधित पदार्थों के खुदरा व्यापारियों को लाभ हो सकता है। फैशन डिजाइनर्स को अच्छा अवसर मिल सकता है। शाम के बाद स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें।

क्या करें- रसदार मिठाई दान करें।

महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला

अंक 3- ट्रांसपोर्ट कारोबारियों को हानि हो सकती है। चुनावी राजनीति में झटका लग सकता है। गाड़ी सावधानी से चलाएं।

क्या करें- हनुमानजी को सरसों के तेल में घुला सिंदूर चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला

अंक 4- पैकेजिंग खाने के विक्रेताओं के लिए समय अच्छा सिद्ध हो सकता है। कपड़ा व्यापारियों को अधिक अनुकूलता रह सकती है। एलर्जी का विशेष ध्यान रखें।

क्या करें- जल में चीनी डालकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें।

महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

अंक 5- प्रॉपर्टी पर लोन लेना चाहते हैं तो समय की कृपा मिल सकती है। आर्थिक विषयों के व्याख्याताओं के लिए समय ठीक है। उत्साह बढ़ा-चढ़ा रह सकता है।

क्या करें- भैरव बाबा को सिंदूर चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

अंक 6- किसी पारिवारिक सदस्य के साथ कारोबार कर रहे हैं तो स्थिति तुलनात्मक रूप से अच्छी रह सकती है। सामाजिक आयोजन में भाग ले सकते हैं। नाक, कान, गले का ध्यान रखें।

क्या करें- शनि भगवान को काले तिल भेंट करें।

महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- जामुनी

अंक 7- पैतृक संपदा का विवाद चल रहा है तो अभी उलझने से बचें, क्योंकि मामला खिलाफ जा सकता है। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत लोगों को अच्छा अवसर मिल सकता है।

क्या करें- गायों को हरा चारा डालें।

महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा

अंक 8- मकान निर्णास से संबंधित काम करने वालों के लिए अच्छी कमाई वाला मामला रह सकता है। साक्षात्कार दे रखा है तो परिणाम में अनुकूलता रह सकती है। हार्ट संबंधी परेशानी है तो पर्याप्त सतर्कता बरतें।

क्या करें- कुलदेवी को पारंपरिक भोग लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

अंक 9- मार्बल खनन कारोबारियों को बड़ा लाभ संभव है। मैरिज गार्डन वालों के लिए समय धीरज रखने का है। एकाग्रता डावांडोल न होने दें।

क्या करें- शिवलिंग पर गुलाब के फूल चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
guruwar ank rashifal, 27 February rashifal, ank jyotish, numerology, ank rashifal for Thursday


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3c9vm1p

No comments