Breaking News

एअर इंडिया 799 रु. में हवाई यात्रा करने का दे रहा मौका, टिकट बुक कराने का आज आखिरी दिन

यूटिलिटी डेस्क. एअर इंडिया एक खास ऑफर लेकर आया है इसके तहत यात्री सिर्फ 799 रुपए में हवाई यात्रा कर सकेंगे। कंपनी यात्रियों को 799 रुपए की शुरुआती कीमत पर देश में और 4,500 रुपए की शुरुआती कीमत पर विदेश घूमने का मौका दे रहीहै। इस ऑफर के तहत इकोनॉमी क्लास के टिकट 17 फरवरी रात 11:59 बजेतक बुक किए जा सकेंगे। सेल के तहत खरीदे गए टिकटों पर आप 18 फरवरी 2020 से 30 सितंबर 2020 तक यात्रा कर सकते हैं।


एअर इंडिया ने घूमो इंडिया फैमिली फेयर की भी शुरुआत की है, जिसके तहत यात्रियों को टिकट पर 25 फीसदी तक डिस्काउंट मिल रहा है। ऑफर के तहत कम से कम तीन और ज्यादा से ज्यादा छह लोगों का टिकट बुक की जा सकती है। इस ऑफर का फायदा 31 मार्च 2020 तक उठाया जा सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Air India 799 Rs. The opportunity to travel in domestic flight


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UXNGof

No comments