Breaking News

गुरुवार को असफलता मिलने की वजह से अपने ही निर्णयों पर संदेह हो सकता है

जीवन मंत्र डेस्क. गुरुवार, 6 फरवरी का मूलांक 6, भाग्यांक 3, दिन अंक 3, मासांक 2 और चलित अंक 8 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार गुरुवार को अंक 3 की अंक 2 के साथ मित्र युति, अंक 6 के साथ विरोधी युति और अंक 8 के साथ मित्र युति बनी रही है। अंक 8 की अंक 2 के साथ मित्र युति बनी है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा गुरुवार, 6 फरवरी का दिन...
अंक 1- घुड़सवारी, कार-रेसिंग जैसे खेलों के खिलाड़ियों के लिए अनुकूलता रह सकती है। ब्रोकर्स को लाभ हो सकता है। दांत संबंधित कष्ट रह सकता है।
क्या करें- सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर देसी घी का दीपक जलाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला
अंक 2- आईटी क्षेत्र के सीईओ पद पर बैठे लोगों के लिए समय सुखद रह सकता है। एचआर विभाग वालों के लिए अनुकूलता रह सकती है। मूत्र संबंधी बीमारी रह सकती है।
क्या करें- गाय को चुपड़ी रोटी में शक्कर डालकर खिलाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा
अंक 3- काम के लिए धन खर्च हो सकता है। अपनी योजनाओं को एक बार फिर जांच लें। ब्लड शुगर के शिकार हैं तो इस का मामला गड़बड़ा सकता है।
क्या करें- ललाट पर पीला तिलक लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- जामुनी
अंक 4- मार्केट की हालत लाभकारी रह सकती है। फैशन डिजाइनर्स को अच्छा अवसर मिल सकता है। शारीरिक शिथिलता रह सकती है।
क्या करें- गणेश भगवान को गुड़ की डली चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला
अंक 5- असफलता की वजह से अपने ही निर्णयों पर संदेह हो सकता है। कोई निर्णय बदलना पड़े तो बदल सकते हैं। रोज कुछ देर खुले में अवश्य घूमें।
क्या करें- अपने पितरों को पारंपरिक भोग लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल
अंक 6- जो जैसा चल रहा है, उसे वैसा ही चलने दें। आज उठापटक के चक्कर में न पड़ें। रूटीन का काम करते समय जल्दबाजी से काम न लें।
क्या करें- हनुमानजी को सिंदूर चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद
अंक 7- कारोबारी महिलाओं को कार्य-विस्तार के लिए अनुकूलता रह सकती है। मसालों के व्यापारियों को लाभ हो सकता है। जोश बढ़ा-चढ़ा रह सकता है।
क्या करें- शिवलिंग पर पीले फूल चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला
अंक 8- आवश्यकता-पूर्ति के लिए मित्रों से धन मिल सकता है। इच्छित योजना पर आगे बढ़ सकते हैं। मन प्रसन्न रह सकता है।
क्या करें- शनि भगवान के सामने तिल के तेल का दीपक जलाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा
अंक 9- प्रॉपर्टी खरीदनी है तो आगे बढ़ें। बेचनी है तो अभी रुक जाइए। किसी राजनीतिक नियुक्ति के इच्छुक हैं तो इस दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। पुरानी चोट परेशान कर सकती है।
क्या करें- गहरे रंग की रसदार मिठाई दान करें।
महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
guruwar rashifal, thursday rashifal, aaj ka rashifal, 6 feb rashifal in hindi, daily rashifal, dainik rashifal


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2vMiqxK

No comments