सोमवार को पिता से तालमेल बनाए रखें, नौकरी तरक्की मिल सकती है
जीवन मंत्र डेस्क. सोमवार, 10 फरवरी का मूलांक 1, भाग्यांक 7, दिन अंक 2, 7, मासांक 2 और चलित अंक 8 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार सोमवार को अंक 2, 7 की अंक 1 के साथ प्रबल मित्र युति, अंक 8 की अंक 1 के साथ विरोधी युति रहेगी और अंक 2, 7 के साथ मित्र युति बनी हुई है। अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा सोमवार, 10 फरवरी का दिन...
अंक 1- नौकरी में तरक्की मिल सकती है। रोमांस का अवसर प्राप्त हो सकता है। पाचन की ओर विशेष ध्यान दें।
क्या करें- गणेश भगवान को गुड़ का डली चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला
अंक 2- काम करने की जगह बदलना चाहते हैं तो पूर्ण प्रयास करने में लग जाएं। पिता के साथ तालमेल बनाए रखें। आत्मविश्वास डगमगाने न दें।
क्या करें- भैरव बाबा को सरसों के तेल में घुला सिंदूर चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा
अंक 3- निकट के संबंध दुखी कर सकते हैं। लोगों की बातों पर प्रतिक्रिया ध्यान से दें। पुराना ऑपरेशन परेशान कर सकता है।
क्या करें- शनि भगवान को काला वस्त्र चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला
अंक 4- ऑफिस में किसी पुरुष सहकर्मी का उल्लेखनीय सहयोग मिल सकता है। प्रतिष्ठा-वृद्धि हो सकती है। आंखों से संबंधित समस्या रह सकती है।
क्या करें- गाय को रोटी में गुड़ डाल कर खिलाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल
अंक 5- कोशिश करें कि ऑफिस में विवाद करने से बचें। संभव हो तो दूर की यात्रा टालें। हड्डी से संबंधित समस्या रह सकती है।
क्या करें- हनुमत स्तवन का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद
अंक 6- निकट के लोगों का व्यवहार सुख दे सकता है। कॉल सेंटर पर काम करने वालों के लिए समय अच्छा सिद्ध हो सकता है। मनोबल ऊंचा रह सकता है।
क्या करें- अपने कुलदेवता को पारंपरिक भोग लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला
अंक 7- करियर संबंधी मामला संवेदनशील रह सकता है। पुराना उलझा मामला सुलझने की ओर आ सकता है। सुस्ती अधिक रह सकती है।
क्या करें- सूर्य को अर्घ्य देते समय जल की धारा में से सूर्यदेव को देखें।
महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम
अंक 8- पत्नी के करियर में फायदा हो सकता है। महिला बॉस है तो अधिक अनुकूलता रह सकती है। उल्लास बढ़ा चढ़ा रह सकता है।
क्या करें- शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा
अंक 9- मीडिया से संबंधित लोगों के लिए लाभकारी स्थितियां रह सकती हैं। टॉक शो के एंकर्स के लिए अधिक अनुकूलता रह सकती है। मन प्रसन्न रह सकता है।
क्या करें- सफेद रसदार मिठाई खाएं और दान करें।
महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- जामुनी
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39oxobF
No comments