Breaking News

स्वर्ण मंदिर में टिकटॉक वीडियो बनाने और सेल्फी लेने पर रोक, मंदिर में लगाए पोस्टर

यूटिलिटी डेस्क. गोल्डन टेंपल प्रबंधन ने टिकटॉक वीडियो बनाने और परिसर के अंदर सेल्फी लेने पर रोक लगा दी है। ये फैसला एक ऐसे वीडियो के सामने आने के बाद लिया गया है जिसमें कुछ युवतियों को नाचते और गाने बजाते हुए दिखाया गया है। ये सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सिख धर्म से जुड़े मामलों में फैसला करने वाली शीर्ष समिति ने स्वर्ण मंदिर में पोस्टर लगाए हैं जिसमें श्रद्धालुओं को हरमंदिर साहिब में टिक टॉक वीडियो नहीं बनाने की चेतावनी दी गई है। इसके पहले अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा था कि स्वर्ण मंदिर परिसर में श्रद्धालु टिकटॉक वीडियो बनाना जारी रखेंगे तो फोन पर प्रतिबंध लगाने पर विचार किया जा सकता है।


क्या है मामला?
अमृतसर स्थित दरबार साहिब में लड़कियों द्वारा टिकटॉक वीडियो बनाए जाने के बाद अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार द्वारा परिसर में मोबाइल फोन बैन किए जाने के संकेत दिए थे। इसी के बाद शनिवार को जगह-जगह पोस्टर चस्पा करके टिकटॉक पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया।


एसजीपीसी टास्क फोर्स की टीमों ने लोगों को किया जागरूक
इस बीच आज सुबह एसजीपीसी टास्क फोर्स की टीमों ने यहां आने वाले युवाओं को इस बारे में जागरूक किया और चेतावनी पोस्टर लगाकर उन्हें टिकटॉक न बनाने के निर्देश भी दिए। एसजीपीसी ने दरबार साहिब में तैनात कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वह यहां नतमस्तक होने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के मोबाइल की जांच करें और उनकी घंटी बंद करवाएं।

भारत में टिकटॉक के 30 करोड़ एक्टिक यूजर
सोशल वीडियो ऐप टिकटॉक ने ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर पर दुनियाभर में 150 करोड़ डाउनलोड्स का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके अलावा ऐप कुल 46.68 करोड़ डाउनलोड्स के साथ भारत की सबसे ज्यादा डाउनलोड की जाने वाली ऐप बन चुकी है। भारत में टिकटॉक के लगभग 30 करोड़ एक्टिव यूजर्स हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
TikTok ; Golden Temple ; No More Selfies and TikTok Videos Inside Amritsars Golden Temple as SGPC Sees Red


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2H5smVp

No comments