Breaking News

रिसेप्शन में काम्या पंजाबी ने किया डांस, कविता कौशिक समेत कई सलेब्स बधाई देने पहुंचे

टीवी डेस्क. काम्या पंजाबी और शलभ डांग का वेडिंग रिसेप्शन मंगलवार रात मुंबई के होटल बैरल मेंशन में हुआ। इस मौके के लिए काम्या ने जहां ग्रे कलर का लहंगा पहना तो वहीं शलभ ब्लैक आउटफिट में नजर आए। वेन्यू के अंदर जाने से पहले काम्या और शलभ ने फोटोग्राफर को पोज दिए। इतना ही नहीं पैपराजी की रिक्वेस्ट में पर काम्या ने ढोल की थाप पर डांस भी किया।

बधाई देने पहुंचे कई सलेब्स

काम्या और शलभ को बधाई देने 'एफआईआर' फेम कविता कौशिक पति रोनित विश्वास के साथ नजर आईं तो वहीं अमन वर्मा पत्नी वंदना लालवानी के साथ रिसेप्शन में पहुंचे। इनके अलावा डिजाइनर रोहित वर्मा, अभिनेता पराग त्यागी, विंदू दारा सिंह, गूफी पेंटल, कॉमेडियन राजीव ठाकुर, एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक, वाहबिज दोराबजी, अमिता प्रकाश, मानिनी मिश्रा, प्रिया मलिक और सुचित्रा पिल्लई समेत कई अन्य सलेब्स ने भी रिसेप्शन में शिरकत की।

सोमवार को हुई काम्या-शलभ की शादी

काम्या और शलभ ने सोमवार को गुरुद्वारे में शादी की थी। प्राइवेट सेरेमनी में हुई इस शादी में फैमिली मेम्बर्स के अलावा उनके करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए थे। 40 साल की काम्या की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने बिजनेसमैन बंटी नेगी से शादी की थी। हालांकि, यह रिश्ता सिर्फ 10 साल ही चल पाया था। 2013 में कपल का तलाक हो गया। बंटी से काम्या की एक बेटी (आरा) है, जो अब उनके साथ ही रहती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रिसेप्पशन में पति शलभ डांग के साथ काम्या पंजाबी, कविता कौशिक पति रोनित विश्वास के साथ।
वाहबिज दोराबजी, मानिनी मिश्रा और रुबीना दिलाइक।
कॉमेडिय राजीव ठाकुर पत्नी के साथ। पत्नी वंदना के साथ अमन वर्मा।
संभावना सेठ पति अविनाश द्विदेवी के साथ। बीच में पराग त्यागी और सबसे दाएं डिजाइनर रोहित वर्मा।
प्रिया मलिक, अमिता प्रकाश और रिसेप्शन में पहुंची एक अन्य गेस्ट।
बलराज स्याल, गूफी पेंटल और विंदू दारा सिंह।
पति के साथ सुचित्रा पिल्लई। काम्या पंजाबी की बेटी आरा और बाक़ी फैमिली मेम्बर्स।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39qif9Y

No comments