Breaking News

शनिवार को जोखिम लेने से बचें, लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है

जीवन मंत्र डेस्क. शनिवार, 22 फरवरी का मूलांक 4, भाग्यांक 1, दिन अंक 8, मासांक 2 और चलित अंक 3 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार शनिवार को अंक 8 की अंक 1, 4 के साथ विरोधी युति बनी है। अंक 2 के साथ मित्र युति और अंक 3 के साथ परस्पर मित्र युति बनी है, 2 की अंक 1, 3, 4 के साथ प्रबल मित्र युति है, अंक 1 की अंक 4 के साथ विरोधी युति बनी है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा शनिवार, 22 फरवरी का दिन...

अंक 1- समय सामान्य रह सकता है। लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। थकान की अधिकता दुखी कर सकती है।

क्या करें- अपने कुलदेवता को पारंपरिक भोग लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद

अंक 2- जॉब के मामले में खुशखबरी मिल सकती है। नया आवेदन करना चाहते हैं तो इस समय कर सकते हैं। मानसिक तनाव रह सकता है।

क्या करें- शिवलिंग पर बिल्व पत्र चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- जामुनी

अंक 3- पिता के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। खाद्य पदार्थों के व्यापारी संभलकर काम करें। ब्लड प्रेशर के शिकार हैं तो इस मामले में लापरवाही न करें।

क्या करें- चींटियों को दाना डालें।

महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

अंक 4- कपड़ों कारोबारियों को अनुकूलता रह सकती है। जॉब के मामले में अपनों का समुचित सहयोग मिल सकता है। अपने मन की बात अपनों के बीच खुल कर कह सकते हैं।

क्या करें- रसदार मिठाई दान करें।

महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

अंक 5- जोखिम लेने बचें। जो जैसा चल रहा है, उसे वैसा ही चलने दें। अपना ही कोई पिछला निर्णय बदलना पड़ सकता है। कमर दर्द परेशान कर सकता है।

क्या करें- गणेश भगवान को मोटी बूंदी का भोग लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम

अंक 6- खानदानी राजनेताओं को सही मार्गदर्शन मिल सकता है। इलेक्ट्रोनिक्स मीडिया में पैर जमाना चाहते हैं तो अपने प्रोजेक्ट पर आगे बढ़ सकते हैं।

क्या करें- शनि चालीसा का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा

अंक 7- आईटी क्षेत्र के ठेकेदारों के लिए पिछली सप्लाई संबंधी अनुकूलता रह सकती है। संतान के करियर संबंधी प्रगति हो सकती है। सिर दर्द संभव है।

क्या करें- भैरव बाबा को सरसों के तेल में घुला सिंदूर चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला

अंक 8- सरकारी पक्ष से अनुकूलता रह सकती है। प्रशासनिक अधिकारियों को अपने उच्च अधिकारियों से महत्त्वपूर्ण कम या उद्देश्य में उल्लेखनीय सहयोग मिल सकता है। दिमागी उठापटक से बचें।

क्या करें- आदित्य हृदयस्तोत्र का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

अंक 9- वित्त क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा अवसर आ सकता है। आपके अधीनस्थ आपके लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं। पैरों की नसों में खिंचाव हो सकता है।

क्या करें- हनुमत स्तवन का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Saturday ank rashifal, 22 February rashifal, shaniwar ank rashifal, aaj ka rashifal, daily rashifal


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37PNFoR

No comments