लॉन्ग टर्म निवेश के लिए अब भी ग्रोथ ऑप्शन सबसे अच्छा विकल्प
यूटिलिटी डेस्क. बजट में वित्त मंत्री का मुख्य फोकस अर्थव्यवस्था में लॉन्ग टर्म सुधार पर रहा। वित्त मंत्री ने डिविडेंड डिस्ट्रीब्यूशन टैक्स खत्म करने की बात कही है। इस बदलाव के बाद इक्विटी निवेश के जरिए नियमित आय की तलाश में रहने वाले निवेशकों को टैक्स के नजरिए से सिस्टमैटिक विदड्रॉल प्लानपर नजर डालना चाहिए। लॉन्ग टर्म निवेश के लिए ग्रोथ ऑप्शन अब भी सर्वश्रेष्ठ विकल्प साबित हो सकता है। लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन की दरों में कटौती न होने से इक्विटी मार्केट में निराशा है। सरकार ने कॉरपोरेट और पर्सनल टैक्स की प्रक्रिया को आसान किया है। खास तौर पर पर्सनल टैक्स के वैकल्पिक स्लैब से कम आयवर्ग वाले समूहों की ओर से डिमांड में इजाफा हो सकता है।
हाई क्वालिटी कंपनियों पर भी फोकस
बतौर फंड हाउस हमने न तो बजट से पहले और न ही बजट के बाद अपनी चयन प्रक्रिया में खास बदलाव नहीं किया है। हमारी चयन प्रक्रिया और पोर्टफोलियो निर्माण अब भी हाई क्वालिटी ग्रोथ कंपनियों को ध्यान में रख कर ही हो रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2uqupRm
No comments