Breaking News

बैंकिंग फ्रॉड से बचाने के लिए बैंक देते हैं वर्चुअल कार्ड की सुविधा, ये ऑनलाइन ट्रांजेक्शन को बनाता है सुरक्षित

यूटिलिटी डेस्क. तमाम कोशिशों के बाद भी देश में बैंक फ्रॉड रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। बजट सत्र में दी गई जानकारी के अनुसार चालू वित्त वर्ष 2019-20 की पहली छमाही में बैंकों में 1.13 लाख करोड़ रुपए के फ्रॉड दर्ज किए गए हैं। बैंक फ्रॉड की यह अब तक सबसे अधिक धनराशि है। इंटरनेट बैंकिंग और ई-कॉमर्स ट्रांजैक्शन को सुरक्षित बनाने के लिए बैंक वर्चुअल कार्ड की सुविधा भी देते हैं। यह एक इलेक्ट्रॉनिक कार्ड या ई-कार्ड है, जिसका उपयोग ऑनलाइन खरीदारी के लिए किया जाता है। देश का सबसे बड़ा बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) भी अपने ग्राहकों के लिए वर्चुअल कार्ड उपलब्ध कराता है।जो वेबसाइट्स वीजा या मास्टरकार्ड को एक्सेप्ट करती हैं, वे सभी इस कार्ड को भी मंजूर करेंगी।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
SBI ; State Bank Of India ; you can use virtual card to avoid any type of banking fraud


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Oq7fS6

No comments