शुक्रवार को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है, मानसिक तनाव बढ़ सकता है
अंक 1- हस्ताक्षर करते समय पहले संबंधित कागजों की अच्छी तरह जांच-परख करें। अपने भरोसे का दुरुपयोग न होने दें। ब्लड शुगर बिगड़ने से बचाएं।
क्या करें- सफेद रसदार मिठाई खाएं और दान करें।
महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद
अंक 2- पिता के साथ संबंध संभालें। अपने-पराए के विषय में अपनी धारणा बदलनी पड़ सकती है। पाइल्स के शिकार हैं तो इस ओर खास ध्यान दें।
क्या करें- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला
अंक 3- काम के सिलसिले में मेहनत अधिक हो सकती है। क्लर्क ग्रेड के कार्मिकों को कुछ अनुकूलता रह सकती है। मानसिक तनाव के शिकार हो सकते हैं।
क्या करें- भैरव बाबा के इमरती चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला
अंक 4- निजी सहायक पद पर कार्यरत लोगों को अधिक अनुकूलता रह सकती है। परिवार में किसी खास सदस्य से संबंधित चिंता रह सकती है। नकसीर को लेकर सजग रहें।
क्या करें- गुरु का विशेष आशीर्वाद लें।
महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- जामुनी
अंक 5- किसी बड़े काम के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कोई योजना पुनर्निर्धारित कर सकते हैं। पैरों में दर्द या खिंचाव रह सकता है।
क्या करें- गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम
अंक 6- कोशिश करें कि अधिकारी आप के काम से संतुष्ट रहें। अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें। अगर नौकरी के लिए चयन हो जाने के बाद जोईनिंग ऑर्डर आना है तो आज आ सकता है। आंखों का खास ध्यान रखें।
क्या करें- शिवलिंग पर पीले फूल चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल
अंक 7- कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों की आलोचना के शिकार हो सकते हैं। ससुराल पक्ष से खींचातानी हो सकती है। किसी भी बात की त्वरित प्रतिक्रिया न दें।
क्या करें- आदित्य हृदयस्तोत्र का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला
अंक 8- स्थान-परिवर्तन हो सकता है। यह स्थान ऑफिस भी हो सकता है। किसी मित्र के व्यवहार से खिन्नता रह सकती है। अनिर्णय की स्थिति के शिकार हो सकते हैं।
क्या करें- शनि भगवान को काला कपड़ा चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा
अंक 9- आत्मीय संबंध सुख दे सकते हैं। अपने निर्णय सही साबित होते देख कर प्रसन्नता होगी। मानसिक तनाव दूर हो सकता है।
क्या करें- चींटियों को दाना डालें।
महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2unIm2s
No comments