Breaking News

केमिकल, मेटल और टेक्सटाइल सेक्टर में निवेश के मौके, चीन का प्रभाव घटने से होगा फायदा

यूटिलिटी डेस्क. शेयर बाजार में डर था कि बजट उनकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरेगा। एक फरवरी को जब बजट पेश हुआ तो अंदेशा सही निकला। निफ्टी में 2.51% की गिरावट देखने को मिली। लेकिन जल्द ही बाजार गिरावट से उबर गए।


उमेश मेहता, हेड ऑफ रिसर्च, सैमको सिक्युरिटीज मानना है किइस बीच बाजार पर कोरोना वायरस प्रकोप को लेकर चिंता के बादल मंडरा गए हैं। चीन दुनिया का सबसे बड़ा उत्पादक और दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था है। उसे वायरस की वजह से कई मैन्युफैक्चरिंग प्लांट और सेवाओं को बंद करना पड़ा है। यह भारतीय मैन्युफैक्चरर्स के लिए अच्छी खबर है। उन्हें बढ़ी मांग की पूर्ति के लिए उत्पादन बढ़ाना होगा। चीन से प्रतिस्पर्धा कम होने से वे ऊंचे दाम पर उत्पाद बेच सकते हैं। यदि वायरस का प्रकोप बढ़ा तो भारत की केमिकल, मेटल और टेक्सटाइल कंपनियों के शेयरों में बढ़त दिख सकती है। प्रकोप घटा तो ऑटो, इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिल सकती है। ये कंपनियां चीन से बड़ी मात्रा में कच्चा माल आयात करती हैं।


टेक्सटाइल में पेज और ट्राइडेंट बेहतर विकल्प
मौजूदा हालात में टेक्सटाइल सेक्टर की पेज इंडस्ट्रीज और ट्राइडेंट जैसी कंपनियों के निर्यात आर्डर बढ़ेंगे। केमिकल सेक्टर में फाइन ऑर्गेनिक्स, एसआरएफ, आरती इंडस्ट्रीज जैसे शेयरों में निवेश के मौके तलाश सकते हैं। मेटल कंपनियों में जेएसडब्ल्यू स्टील का शेयर बेहतर है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Investment opportunities in chemical, metal and textile sectors


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38sQFsq

No comments