Breaking News

‘रेल दृष्टि' से मिलेंगी रेल से जुड़ी सभी जानकारियां, रेलवे की आय का भी मिलेगा ब्यौरा

यूटिलिटी डेस्क. रेलवे ने अपनी‘रेल दृष्टि’ वेबसाइट या मोबाइल ऐप में कई बदलाव करते हुए और ज्यादा सुविधाजनक बनाया है। इससे अब यात्रियों को रेल से जुड़ी सभी जानकारियां एक ही जगह उपलब्ध कराई जा रही हैं। भारतीय रेलने अपनी कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शीबनाने के लिए 2019 ‘रेल दृष्टि’ शुरू किया था। इसमें यात्री रेल सम्बंधित सभी जानकारियां सिर्फ एक क्लिक पर प्राप्त कर सकते हैं। यात्री इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।


यहां ट्रेन मेंपैंट्री का भी देख सकेंगेवीडियो
रेल द्रष्टि में आप ट्रेन की पैंट्री का लाइव वीडियो भी देख सकते हैं। इससे यात्रियों को खाने की क्वालिटी की जानकारी मिल जाती है। खाने की क्वालिटी सही न होने परयात्री को अगर कोईसमस्या है तो वो यहां इसकी शिकायत भी कर सकता है।


रेल संबंधित सभी जानकारियां उपलब्ध
यहां आप टिकिट कंफर्मेशन की जानकारी, कैसिलेशन, रिजर्वेशन, ट्रेन कर लाइव स्टेट्स और स्टेशन की जानकारी सहित कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिल सकेंगी। रेल दृष्टि पोर्टल व एप के ऑनलाइन डैशबोर्ड पर ट्रेनों की आवाजाही, स्टेशन, टिकट और यात्रियों व माल ढुलाई से होने वाली आय की जानकारी ले सकते हैं। मौजूदा प्रोजेक्ट और उनकी स्थिति की जानकारी आसानी से मिलती है। इस ऐप में कई ऐसे लिंक हैं, जहां से सभी जानकारियां प्राप्त की जा सकती हैं।


हेल्पलाइन नंबर ‘139’ पर 12 भाषाओं में उपलब्ध हैं 8 सेवाएं
रेलवे में यात्री सुविधाओं और शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर 139 काम करता है। इसी साल 1 जनवरी से इस पर 12 भाषाओं में 8 सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इनमें सुरक्षा और मेडिकल इमरजेंसी, पूछताछ, केटरिंग, आम शिकायत, सतर्कता, ट्रेन दुर्घटना से जुड़ी सूचना, शिकायत का स्टेटस/स्थिति और कॉल सेंटर अधिकारी से बात करना शामिल है। यह हेल्पलाइन नंबर इंटरैक्टिव वॉइस रिस्पॉन्स सिस्टम (IVRS) पर आधारित है। इससे पहले यात्रियों को अलग-अलग सेवाओं के लिए विभिन्न नंबरों पर फोन करना होता था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
railway ; All information related to rail will be available from 'Rail Darshan' website and app, details of railway income will also be available


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3a2JYha

No comments