बेयर ने शेयर किया 'इन टू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स' का मोशन पोस्टर, कर्नाटक के जंगलों में नजर आए थलाइवा
टीवी डेस्क.बेयर ग्रिल्स के नए शो 'इन टू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स' का मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है। इस पोस्टर को बेयर ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया। जिसमें वे रजनीकांत के साथ कर्नाटक के जंगलों में नजर आ रहे हैं। टीवी पर डेब्यू करने जा रहे रजनीकांत ने 28 से 30 जनवरी के दौरान बांदीपुर टाईगर रिजर्व में शूटिंग की थी। इसके बाद यहां अक्षय कुमार ने भी बेयर के साथ शो के लिए शूट किया था।
पिछले साल टेलीकास्ट हुआ था मोदी स्पेशल एपिसोड :नरेंद्र मोदी पर फिल्माया गया 'मैन वर्सेस वाइल्ड' एपिसोड उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में शूट हुआ था। यह एपिसोड पिछले साल 12 अगस्त को टेलीकास्ट किया गया था। जिसने टीवी के इतिहास में रिकॉर्ड 3.6 बिलियन इम्प्रेशन हासिल किए थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39KvAtW
No comments