जन्म और मृत्यु पर अमिताभ बच्चन ने पूछा सवाल, फैन्स ने दिए दिलचस्प जवाब
बॉलीवुड डेस्क. अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर जन्म और मृत्यु को लेकर एक ट्वीट किया है और फैन्स से इसका जवाब मांगा है। उन्होंने लिखा, "हम बगैर मुहूर्त के जन्म लेते हैं और बगैर मुहूर्त के हमारी मृत्यु भी हो जाएगी भलीभांति जानते हैं..फिर सारी उम्र शुभ मुहूर्त के पीछे क्यों भागते हैं? कोई दे सकता है जवाब ????
बिग बी के सवाल पर फैन्स ने दिए दिलचस्प जवाब: एक फैन ने लिखा, आदरणीय अमिताभ जी, काल ही तो तकदीर और तकदीर का खेल है, इसीलिए तो मनुष्य में भिन्नता पाई जाती है, महूरत का अर्थ है,उचित समय पर कर्म का प्रारंभ, सब कुछ तो समय का ही खेल है, समय पर किया हुआ कर्म ही उचित फल दायक होता है फिर भी हम मुहूर्त अनुचित समय पर कर असफलता को भोगते हैं।
##एक अन्य फैन ने लिखा, जन्म और मृत्यु का कोई मुहूर्त नही होता क्योंकि ना जन्म की कोई निश्चितता है और ना ही मृत्यु का समय निर्धारित है बस करामात तो बिल्ला नंबर 786 में है।
##एक और फैन ने लिखा, क्योंकि मुहूर्त का असर हमारे जीवन पर भी पड़ता है, आप ने अच्छे मुहूर्त में जन्म लिया है तो आप @SrBachchan बन गए जबकि जन्म तो हमने भी लिया है पर हम गुमनाम हैं, मुहूर्त से मतलब होता है कि उस समय वातावरण शुद्ध और साफ है और वातावरण का असर हमारे जीवन में कितना होता है।
##एक अन्य फैनने लिखा, बगैर पैसों के जन्म लेते है और बगैर पैसों के मर जाते हैं.. मगर सारी उम्र पैसो के पीछे भागते रहते हैं.. ठीक उसी प्रकार ये भी है।
##Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bI9j1v
No comments