सोमवार को संभलकर रहें, मानसिक तनाव की वजह से हो सकता है नुकसान
जीवन मंत्र डेस्क. सोमवार, 17 फरवरी का मूलांक 8, भाग्यांक 5, दिन अंक 2, 7, मासांक 2, चलित अंक 8 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार सोमवार को अंक 5 की अंक 2, 7 के साथ मित्र युति बनी है। अंक 8 की अंक 2, 7 के साथ मित्र युति, 5 के साथ विरोधी युति है। अंक 2, 7 में परस्पर विरोधी युति बनी है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा सोमवार, 17 फरवरी का दिन...
अंक 1- पैतृक व्यवसाय कर रहे हैं तो नुकसान हो सकता है। सावधान रहकर काम करें। अपने से बड़ी उम्र के व्यक्ति के साथ साझेदारी में काम न करें। पाइल्स के शिकार हैं तो सावधानी रखें।
क्या करें- शनि भगवान को काला कपड़ा चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल
अंक 2- समय जितना पक्ष का है, उससे अधिक विपरीत है; इसलिए संभलकर काम करें। बड़े सौदे से बचें। हड्डी का दर्द परेशान कर सकता है।
क्या करें- शिवलिंग पर मीठा दूध चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा
अंक 3- केटरिंग वालों को अच्छा अवसर मिल सकता है। दूध के थोक कारोबारियों को लाभ हो सकता है। कमर में खिंचाव रह सकता है।
क्या करें- भैरव बाबा के सिंदूर चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला
अंक 4- मानसिक तनाव में रहकर अपना ही नुकसान कर सकते हैं। लिपिक वर्ग को ऑफिस में असहजता हो सकती है। अंदरूनी स्वास्थ्य परेशान कर सकता है।
क्या करें- गणेशजी के सामने देसी घी का दीपक जलाएं और गुड़ का भोग लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद
अंक 5- पारिवारिक वातावरण को तनाव से बचाएं। ऑफिस में किसी सहकर्मी की बातों या व्यवहार से दुखी हो सकते हैं। डिप्रेशन से बचें।
क्या करें- हल्के रंग की मिठाई खाएं और दान करें।
महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम
अंक 6- स्थान-परिवर्तन हो सकता है। दूर से कोई मिलने आ सकता है। थकावट अधिक रह सकती है।
क्या करें- जल में चावल डालकर सूर्य भगवान को अर्घ्य दें।
महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- जामुनी
अंक 7- अधिकारी नाराज रह सकते हैं। संतान से तालमेल गड़बड़ा सकता है। अपने आवेश पर नियंत्रण रखें।
क्या करें- हनुमानजी को सरसों के तेल में घुला सिंदूर चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला
अंक 8- विदेश सेवा के अधिकारियों के लिए भाग्य कृपालु रह सकता है। किसी फैलोशिप के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो उपयुक्त समय है। चोट को लेकर सावधान रहें।
क्या करें- कुत्तों को चुपड़ी रोटी दें।
महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा
अंक 9- इवेंट मैनेजमेंट वालों को अच्छा अवसर मिल सकता है। इंटर्नशिप कर रहे मैनेमेंट के विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। मनोबल ऊंचा रह सकता है।
क्या करें- नारायण कवच का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HuFHH2
No comments