यूटिलिटी डेस्क. हाल के दिनों में बैंक एफडी पर ब्याज की दरों में भारी गिरावट आई है। ज्यादातर बड़े बैंक फिलहाल एफडी पर दीर्घकाल की अवधि में भी 6 से 7 फीसदी के करीब ही ब्याज दे रहे हैं। हालांकि इसके बावजूद कई लोग, खासकर पारंपरिक निवेशक अब भी बैंक एफडी में ही निवेश को प्राथमिकता दे रहे हैं। यह केवल इन दो वजहों से कि एक तो इनमें फिक्स्ड रिटर्न मिलता है और दूसरा, ये अपेक्षाकृत काफी सुरक्षित मानी जाती हैं। लेकिन ये दोनों ही विशेषताएं सरकारी बॉन्ड (आरबीआई सेविंग बॉन्ड) में भी उपलब्ध हैं, वह भी ज्यादा रिटर्न के साथ।पर्सनल फाइनेंस एक्सपर्ट अजीत कुमार बताते हैं किसरकार द्वारा जारी होने के कारण ये बॉन्ड बेहद सुरक्षित भी होते हैं। इन पर फिक्स्ड 7.75 फीसदी का सालाना ब्याज मिलता है, जो मौजूदा समय में अधिकांश बैंक की एफडी पर ब्याज से अधिक है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bYz2D6
No comments