Breaking News

रेल सफर करना होगा पहले से महंगा, हवाई अड्डों की तरह रेलवे स्टेशनों पर भी देना होगी यूजर डेवलपमेंट फीस

यूटिलिटी डेस्क. रेलवे कई स्टेशनों को पुनर्विकसित करने की योजना पर काम कर रहा है। इन स्टेशनों पर उपलब्ध सुविधाओं के लिए यात्रियों को हवाई अड्डों पर लगने वालेयूजर डेवलपमेंट फीस (यूडीएफ) की तरह अलग से शुल्क देना होगा।यूडीएफ हवाई अड्डों पर वसूलीजातीहै और यह शुल्क हवाई अड्‌डे पर मिलने वाली सुविधाओं केआधार पर तय की जाती है। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष वीके यादव के अनुसार नए विकसित रेलवे स्टेशनों पर शुल्क वहां आने वाले यात्रियों की संख्या और सुविधाओंके आधार परअलग-अलग होगा। रेल मंत्रालय जल्द ही कितना शुल्क वसूला जाएगा इस संबंध मेंअधिसूचना जारी करेगा।


इन स्टेशनों का होगा पुनर्विकास
यादव के अनुसार 1,296 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से अमृतसर, नागपुर, ग्वालियर और साबरमती रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास करने के लिए रेलवे ने टेंडर बुलाए हैं। भारतीय रेलवे स्टेशन पुनर्विकास निगम लिमिटेड (आईआरएसडीसी) के जरिए 2020-2021 में 50 स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए निविदा जारी करने की योजना बनाई है। यादव के अनुसार यूडीएफ बहुत ज्यादा नहीं बसूला जाएगा। इससे किराए में मामूली बढ़ोतरी होगी लेकिन इससे यात्रियों को विश्व स्तरीय सुविधाएं मिल सकेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले कार्यकाल में 400 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास करने की घोषणा की थी।


एयरपोर्ट पर कितना लगती है यूडीएफ
फिलहाल हवाई अड्डों से यात्रा करने वाले यात्रियों से फ्लाइट टिकट में एयरपोर्ट इस्तेमाल करने पर यूडीएफ ली जाती है। दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़ते हैं तो अमूमन 700-800 रुपए यूडीएफ देना होगी है। हालांकि यह शुल्क हवाई अड्‌डे पर मिलने वानी सुविधाओं के आधार पर तय होता है इसलिए यह सभी जगह एक जैसा नहीं होता। यह शुल्क वहां मिलने वाली सुविधाएं जैसे वाई-फाई, वेटिंग रूम और स्वचलितसीड़ियों (एस्केलेटर) जैसी सुविधाओंके एवज में वसूला जाता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Railway Station: Railway Station User Charges Fee Latest News and Updates


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OOjPL5

No comments