इसी महीने से आधार पर तुरंत मिल जाएगा ई-पैन, नहीं लगाने होंगे ऑफिस के चक्कर
यूटिलिटी डेस्क. सरकार इस महीने में आधार विवरण देने पर ई-पैन कार्ड जारी करने की सुविधा शुरू करने जा रही है। राजस्व सचिव अजय भूषण पांडेय ने बताया कि इस ऑनलाइन प्रक्रिया में आधार नंबर दर्ज करने पर रजिस्टर्ड मोबाइल पर ओटीपी के जरिए सत्यापन के बाद ई-पैन जारी कर दिया जाएगा। इससे सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि करदाता को पैन कार्ड के लिए फॉर्म भरने और उसे जमा करने के झंझट से छुटकारा मिल जाएगा, इसके अलावा करदाता के आवासीय पते पर पैन कार्ड भेजने की टैक्स विभाग की प्रक्रिया में भी आसानी होगी।
यह सुविधा कैसे काम करेगी
व्यक्ति को आयकर विभाग की वेबसाइट पर जाकर अपना आधार नगबर देना होगा। आधार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक पासवर्ड (ओटीपी) भेजा जाएगा। आधार डिटेल को वेरीफाई करने के लिए ओटीपी का इस्तेमाल होगा। इसके बाद पैन को तुरंत आवंटित कर दिया जाएगा, इसके बाद व्यक्ति e-PAN कार्ड डाउनलोड कर सकता है।
आधार-पैन लिक कराना अनिवार्य
सरकार ने पैन-आधार लिंक को अनिवार्य कर दिया है, 30.75 करोड़ से अधिक पैन पहले ही आधार से लिंक किए जा चुके हैं। हालांकि, 27 जनवरी, 2020 तक, 17.58 करोड़ से अधिक पैन को आधार से जोड़ा जाना बाकी है। पैन से आधार को लिंक करने की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2020 है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31vfodc
No comments