Breaking News

भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी लालरेमसियामी एफआईएच राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर चुनी गईं

खेल डेस्क. भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी लालरेमसियामी को एफआईएच राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर-2019 अवॉर्ड दिया जाएगा। वे पहला मैच 2018 में खेली थीं। वे पिछले साल हिरोशिमा में हॉकी सीरीज फाइनल्स में कामयाब होने वाली टीम इंडिया के साथ थीं। लालरेमसियामी ने ओलिंपिक क्वालिफायर में अमेरिका के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया था। टीम ने अमेरिका को हराकर टोक्यो ओलिंपिक का कोटा हासिल किया था।

इस अवॉर्ड के लिए लालरेमसियामी के साथ-साथ अर्जेंटीना की जुलीटा जानकुनास, चीन की झॉन्ग जियांकी और नीदरलैंड की फ्रेंडरिक माट्ला को भी नामित किया गया था। अवॉर्ड जीतने के बाद उन्होंने कहा, ‘"मैं इस अवॉर्ड को जीतने के बाद बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं। मैं सभी को धन्यवाद देती हूं, जिन्होंने इस अवॉर्ड को जीतने के लिए मुझे वोट दिया।’’

लालरेमसियामी 2018 यूथ ओलिंपिक गेम्स में रजत पदक जीतने वाली भारतीय अंडर-18 टीम की सदस्य थीं। हॉकी इंडिया के प्रमुख मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने कहा, ‘‘मैं एफआईएच राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर अवॉर्ड जीतने के लिए लालरेमसियामी को बधाई देता हूं। वह मिजोरम में युवाओं के लिए एक युवा आइकन हैं। उन्होंने अपनी शुरुआत के बाद से टीम के लिए बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। मैं उन्हें बहुत शुभकामनाएं देता हूं।’’

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लालरेमसियामी ने कहा- मैं इस अवॉर्ड को जीतने के बाद बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2w7Hb7U

No comments