‘पवन एंड पूजा’ के लिए महेश मांजरेकर ने ली अपनी पर्सनल लाइफ से प्रेरणा
इस बारे में बताते हुए महेश मांजरेकर कहते हैं, ‘’मेरा मानना है कि लव लाइफ के लिये यह बहुत जरूरी है कि छोटे-छोटे पलों का आनंद लिया जाए और बिना किसी पछतावे के जिंदगी जी जाए-क्योंकि जिंदगी का कोई भरोसा नहीं है। जब मैं इसकी स्क्रिप्ट पर नज़र डाल रहा था तो अपने किरदार पवन की सबसे पहले मुझे यही बात समझ आई और यह कुछ ऐसा है जिससे मैं खुद को जोड़ पाता हूं। इसलिए, मेरे लिए इस किरदार में ढलना बहुत ही आसान था और बहुत कम ऐसा होता है कि आपको इस तरह का मासूम और वास्तविक किरदार निभाने का मौका मिले।‘’
तीन जोड़ियों की कहानी: एमएक्स ओरिजनल सीरीज, ‘पवन एंड पूजा’ में तीन जोड़ियों की कहानी दिखाई गई है- संयोग से इन सबका नाम पवन और पूजा है, जिन्हें जीवन के अलग-अलग पड़ाव में अपना प्यार मिला है। उन्हें यह समझ में आता है कि उनका प्यार शर्तों के साथ, कमजोर और सवालों के घेरे में खड़ा है।इस सीरीज के कलाकारों में महेश मांजरेकर, दीप्ति नवल, शरमन जोशी, गुल पनाग, तरुण रैना और नताशा भारद्वाज शामिल हैं। इसका कॉन्सेप्ट सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने तैयार किया है, इस सीरीज को सिद्धार्थ पी मल्होत्रा और शाद अली ने बनाया है। इसे शाद अली और अजय भुयान ने भी डायरेक्ट किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OYKO6I
No comments