वोटिंग वाले दिन वोटर्स फ्री में कर सकेंगे हवाई सफर, स्पाइसजेट लेकर आया खास ऑफर
यूटिलिटी डेस्क. एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट दल्ली के वोटर्स के लिए खास 'SpiceDemocracy' नाम से खास ऑफर लेकर आया है इसके तहत अगर आप दिल्ली के निवासी हैं, और फिलहाल दिल्ली से बाहर रह रहे हैं और वोट डालने के लिए अपने शहर जाना चाहते हैं तो स्पाइसजेट आपको मुफ्त में यात्रा कराएगा। इस ऑफर के तहत 5फरवरी तक रजिस्ट्रेशनकरा सकेंगे। दिल्ली में 8 फरवरी को विधानसभा चुनाव है। हालांकि, एयरलाइन केवल हवाई टिकट का बेस फेयर ही देगी। बाकी सभी टैक्स का भुगतान खुद करना होगा। जिसमें सरचार्ज, लेवी और बाकी दूसरी लागत शामिल है।
क्या है ऑफर?
स्पाइसजेट ने कहा है कि इस ऑफर के तहत 8 फरवरी को वोटिंग के दिन अगर आप जा रहे हैं और उसी दिन वापस लौट रहे हैं तो आपके पूरे टिकट का भुगतान कंपनी करेगी। इसी तरह अगर आप 7 फरवरी को जा रहे हैं और 8 फरवरी को वापस लौट रहे हैं तो एक साइड का टिकट के पैसे कंपनी देगी। इसके साथ ही अगर आप 8 फरवरी को जा रहे हैं और 9 फरवरी को वापस लौट रहे है तो भी आपको एक साइड का टिकट का भुगतान कंपनी की तरफ से किय जाएगा। मतलब 8 फरवरी को आप मुफ्त में सफर कर सकेंगे।
ऐसे मिलेगा ऑफर का लाभ?
कंपनी का कहना है कि अगर आप वोट डालने के लिए दिल्ली यात्रा पर जा रहे हैं तो आपको कंपनी की वेबसाइट में रजिस्टर करना होगा। साथ ही सोशल साइट पर वोटिंग करने के लिए प्रेरित करना होगा। इसके बाद अगर आपका नाम शार्टलिस्ट किया गया तो फिर आपको कंपनी का ऑफर मिलेगा।रजिस्टर करने के लिए यहां क्लिक करें
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UiO28w
No comments