Breaking News

रकुल प्रीत सिंह ने छोड़ा मांसाहार, सनी लियोन ने खाई कसम- नहीं करेंगी लेदर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल

बॉलीवुड डेस्क. एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने मांसाहार छोड़ने का फैसला किया है। रकुल के अनुसार यह उनके जीवन का सबसे फैसला है। फिलहाल एक्ट्रेस अपनी आगामी फिल्म ‘अटैक’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इससे पहले वे हेमा मालिनी और राजकुमार राव स्टारर ‘शिमला मिर्च’ में नजर आईं थीं।

अंग्रेजी वेबसाइट बॉलीवुड हंगामा के अनुसार प्योर वेज डाइट अपनाने को लेकर उन्होंने कहा कि, मुझे सब्जियां पसंद हैं, लेकिन मेरे खाने में हमेशा मीट मौजूद होता ही था, मैं बहुत बड़ी मांसाहारी थी। उन्होंने बताया कि, एक दिन अचानक वीगन बनने का फैसला लिया और अब मैं हल्का और ऊर्जा से भरपूर महसूस कर रहीं हूं।

सनी लियोन ने की चमड़ा त्यागने की अपील
एक्ट्रेस सनी लियोन ने भी लैक्मे फैशन वीक के दौरान जानवरों के साथ होती क्रूरता को दिखातापेटाका एड पेश किया। उन्होंने कहा कि, हमारे पास इतने सारे वीगन शूज, बैग और जैकेट्स चुनने के लिए हैं। और इन सब के होने के बाद भी पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने और एनिमल स्किन पहनने का कोई मतलब नहीं बनता है।

सनी ने बताया कि मैंने चमड़े का सामान बनाए जाने की खौफनाक कहानी जानने के बाद जानवरों को बचाने की कसम ली है। उन्होंने अपने प्रशंसकों से लेदर के सामान का उपयोग न करने की अपील की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rakul Preet Singh turn Vegan| Sunny leone vows to not use leather products


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2vCjGUh

No comments