Breaking News

इस FD पर पाएं 8.35% तक के आकर्षक ब्याज़ दर

5 फरवरी, 2020 को हुई बैठक में भारतीय रिज़र्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने रेपो दर को 5.15% पर अपरिवर्तित रखने का निर्णय लिया है। हालांकि, कुछ नए उपायों की घोषणा के साथ ब्याज़ दरों को कम करने का निर्णय भी लिया गया।

लंबे समय तक इसी रेपो दर को जारी रखना इन उपायों में से एक है, जो 1 लाख करोड़ रुपये का अतिरिक्त द्वार खोलेगा, जहां RBI द्वारा 5.15% की रेपो दर पर 1 वर्ष व 3 वर्ष हेतु वित्त प्रदान किया जाएगा। हालांकि यह 1 वर्ष व 3 वर्ष की अवधि के लिए बाज़ार में फिक्स्ड डिपॉजिट की मौजूदा दरों दरों से कम है। हालांकि इससे बैंकों व कॉर्पोरेट्स के लिए फंडिंग की लागत कम हो जाती है, लेकिन यह खुदरा बैंक जमाकर्ताओं के हित में नहीं होगा। इसलिए FD दरों के और कम होने की उम्मीद है।

आपको फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश क्यों करना चाहिए?
गिरती ब्याज़ दरों के बावजूद, मौजूदा आर्थिक परिस्थितियों में FD, निवेश का एक बेहतर विकल्प बना हुआ है। यदि आप निवेश के बाज़ार से जुड़े साधनों पर विचार कर रहे हैं, तो यह जानना ज़रूरी है कि जहां 2020 की बजट घोषणा के बाद घरेलू बाज़ार में ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिला, वहीं बाज़ार में होने वाले उतार-चढ़ाव के जल्द ही पटरी पर लौटने की संभावना है। सरकार भी संभावित रूप से लघु बचत योजनाओं पर ब्याज़ दरों को कम कर सकती है, जिससे फिक्स्ड डिपॉजिट का विकल्प ही आपके लिए सबसे बेहतर साबित होगा।

हालांकि, गिरती हुई ब्याज़ दरों को देखते हुए अपनी जमाराशि पर शानदार रिटर्न प्राप्त करना चुनौतीपूर्ण हो गया है। वास्तव में किसी फिक्स्ड डिपॉजिट का पूरा लाभ उठाने के लिए सही कंपनी का चयन करना सबसे ज़रूरी है। इस लिहाज से बजाज फाइनैंस फिक्स्ड डिपॉजिट विशेष रूप से एक उल्लेखनीय विकल्प है, क्योंकि यहां आपको FD पर इस इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा, यानी कि 8.35% तक की आकर्षक ब्याज़ दरों का प्रस्ताव मिलता है और लगभग बिना किसी जोख़िम के आपको अपनी धनराशि बढ़ाने का अवसर देता है। इस बात को अच्छी तरह समझने के लिए आगे पढ़ें कि, कैसे 8% और इससे ज्यादा रिटर्न पाने के लिए बजाज फाइनैंस FD एक सही विकल्प है।

दूसरी कंपनियों की तुलना में बेहतर ब्याज़ दर पाएं
नए ग्राहक के तौर पर बजाज फाइनैंस FD में निवेश करने पर आपको 8.10% तक की ब्याज़ दर मिलती है, साथ ही बजाज फाइनैंस के मौजूदा ग्राहक या कर्मचारी के तौर पर आपको 8.20% की ब्याज़ दर मिलती है, जबकि वरिष्ठ नागरिक के तौर पर आप 8.35% तक की ब्याज़ दर का लाभ उठा सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको कम-से-कम 36 महीने की FD लेनी होगी जिसमें रिटर्न का भुगतान मैच्योरिटी पर किया जाना हो। आदर्श रूप में सबसे ज्यादा रिटर्न पाने के लिए लंबे समय के FD को चुनिए, क्योंकि यह चक्रवृद्धि ब्याज़ के माध्यम से आपको अपनी आय बढ़ाने का अवसर देती है। दरअसल 5 साल के लिए बजाज फाइनैंस FD लेने पर आप 49.32% तक का रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं, जो आपके निवेशक पोर्टफ़ोलियो पर निर्भर करता है।

नीचे दी गई तालिका पर नज़र डालें, ताकि आप नए ग्राहक के तौर पर 4 वर्ष की अवधि में 10 लाख रुपये, 20 लाख रुपये व 30 लाख रुपये के निवेश पर प्राप्त ब्याज़ व होने वाली कुल आमदनी का आकलन कर सकें।

निवेश की गई राशि (रुपये में)

ब्याज़ दर समयावधि (महीनों में) अर्जित ब्याज़ (रुपये में) प्राप्त होने वाली कुल राशि (रुपये में)
10 लाख

8.10%

48

3,65,535

13,65,535
20 लाख

8.10%

48

7,31,070

27,31,070
30 लाख

8.10%

48

10,96,604

40,96,604

अपनी सुविधा के अनुसार समयावधि का चयन करें
जब आप बजाज फाइनैंस FD को चुनते हैं तब आप अपनी सुविधा के अनुसार 1 से 5 साल तक की अवधि के लिए निवेश का विकल्प चुन सकते हैं। इस प्रकार, आप अपनी जमा-पूंजी का इस्तेमाल बेहद समझदारी से कर सकते हैं, साथ ही निवेश से होने वाली आमदनी का इस्तेमाल अपने अल्पकालिक व दीर्घकालिक, दोनों तरह के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए कर सकते हैं। हालांकि, कम से कम 8% का रिटर्न पाने के लिए, कम से कम 36 माह के लिए निवेश करने पर विचार करें, जिसमें ब्याज़ का भुगतान मैच्योरिटी पर किया जाना हो। इस बात को हमेशा ध्यान में रखें कि लंबी अवधि के लिए निवेश करने पर ब्याज़ के रूप में ज्यादा रिटर्न मिलता है और इसलिए अपनी धनराशि को बढ़ाने का सबसे बेहतर विकल्प है। सबसे कारगर ढंग से इसकी योजना बनाने के लिए FD कैलकुलेटर का इस्तेमाल करें, ताकि ताकि आप अपनी आमदनी का सटीक ढंग से अनुमान लगा सकें।

अधिकतम स्थिरता व विश्वसनीय रेटिंग
बजाज फाइनैंस को CRISIL व ICRA से क्रमशः MAAA व FAAA की उच्चतम स्थिरता रेटिंग प्राप्त है, जो आपकी जमाराशि की सुरक्षा की गारंटी देती है। साथ ही, यह देश का इकलौता NBCF है जिसे S&P ग्लोबल से ‘BBB’ की अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग मिली है। इसके अलावा, इससे आपको यह आश्वासन मिलता है कि आपको निश्चित रूप से रिटर्न प्राप्त होगा क्योंकि FDs पर बाजार के उतार-चढ़ाव का कोई असर नहीं होता है। इसलिए इस अत्यधिक सुरक्षित व भरोसेमंद साधन का लाभ उठाएं और लंबे समय के FD में पर्याप्त धनराशि का निवेश करें। इस तरह से आप किसी चूक की चिंता के बिना चक्रवृद्धि ब्याज़ की बदौलत अच्छी-खासी कमाई कर सकते हैं।

सुनिश्चित रिटर्न वाली SIPs की सुविधा
आमतौर पर एक FD बुक करने के लिए आपको बड़ी धनराशि की जरूरत होती है, क्योंकि इसमें एकमुश्त निवेश शामिल होता है। हालांकि बजाज फाइनैंस के सिस्टमैटिक डिपॉजिट प्लान (SDP) के साथ आप 5000 रुपये से शुरू होनेवाले मध्यम आकार के मासिक डिपॉजिट करके आसानी से अपनी निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। यहां आप 6 से 48 तक मासिक डिपॉजिट कर सकते हैं और अपनी सुविधा के अनुसार 12 से 60 माह तक की अवधि चुन सकते हैं। प्रत्येक डिपॉजिट को एक अलग FD माना जाता है और पहले डिपॉजिट के लिए चुनी गई अवधि सभी पर लागू होती है। यही नहीं, हर नई FD उस दिन की प्रचलित ब्याज़ दर पर बुक होती है जिस दिन आप डिपॉजिट करते हैं जिससे आप बाज़ार अनुकूल होने पर उच्चतर दरें अर्जित कर पाते हैं।

इस प्रकार, बजाज फाइनैंस FD 8% व उससे अधिक का रिटर्न प्रदान करने में सबसे बेहतर है। अधिक आसानी के लिए आप मल्टी-डिपॉजिट सुविधा का चयन भी कर सकते हैं और मात्र एक चेक से आसानी से अपनी निवेश यात्रा पर आगे बढ़ सकते हैं। इसलिए तुरंत तैयार हो जाएं और अपनी FD बुक करने के लिए ऑनलाइन आवेदन फ़ॉर्म भरकर बिना किसी परेशानी के अपनी संपत्ति को बढ़ाएं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Get attractive interest rate up to 8.35% on this FD


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37iHNUV

No comments