Breaking News

ई-व्हीकल खरीदने के लिए SBI कम ब्याज दर पर दे रहा लोन, आप भी ले सकते हैं 'ग्रीन कार लोन' स्कीम का लाभ

यूटिलिटी डेस्क. देश का सबसे बड़ा ऑटो इवेंट, यानी ऑटो एक्सपो 'द मोटर शो' 7 से 12 फरवरी तक ग्रेटर नोएडा में होगा। इस शो में दुनियाभर की तमाम ऑटो कंपनियां शामिल होती हैं। 6 दिन चलने वाले इस एक्सपो में इस साल इलेक्ट्रिक व्हीकल (ई-व्हीकल) पर जोर रहेगा। भारत में अब तक कई इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च हो चुके हैं ऐसे में अगर आप ई-व्हीकल खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) एक बेहतरीन ऑफर लेकर आया है। SBI ने ई-व्हीकल खरीदने के लिए 'ग्रीन कार लोन' लॉन्च किया है। इस स्कीम के तहत ई-व्हीकल खरीदने के लिए अन्य वाहनों की तुलना में कम ब्याज दर पर कर्ज दिया जाता है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
loan, car loan, state bank of india, SBI 'Green Car Loan' scheme offer loans to buy e-vehicles at a lower rate of interest


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ude9Db

No comments