Breaking News

बाजार में गिरावट के बीच निवेशकों को रास आ रहा म्यूचुअल फंड, 1 महीने में 50% बढ़ी फोलियो की संख्या

यूटिलिटी डेस्क. कोरोनावायरस सेभारतीय बाजार में गिरावट का दौर जारी है। इस गिरावट में भी भारतीय निवेशकों कोम्यूचुअल फंडबहुत रास आ रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार म्यूचुअल फंड्स फोलियो की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। कम्प्यूटर एज मैनेजमेंट सर्विसेज (सीएएमएस) के आंकड़ों के मुताबिक, 15 फरवरी से 15 मार्च, 2020 के बीच म्यूचुअल फंड फोलियो 50% बढ़ा है। फरवरी में ओपन एंडेड इक्विटी फंड में निवेश 11 महीने के हाई पर पहुंच कर 10,796 करोड़ रुपए हो गया।


क्यों बढ़ी फोलियोकी संख्या
मार्च के पहले हफ्ते में जनवरी 2020 से घरेलू शेयर बाजार 30% तक टूट चुका है। शेयरों की कम कीमत का फायदा उठाने के लिए निवेशकों ने म्यूचुअल फंड में निवेश किए। एक निवेशक के एक से ज्यादा फोलियो हो सकते है और फोलियो में 50% की बढ़ोतरी का मतलब ये नहीं है कि 50% नए निवेशक बढ़े हैं। जिस तरह किसी व्यक्ति के एकसे ज्यादा बैंक अकाउंट हो सकते हैं वैसे ही एक निवेशक के एक से ज्यादा फाेलियो हो सकते हैं। ये एक यूनिक नंबर होता है जो निवेशक की पहचान होती है।


बढ़ा सकते हैं निवेश
जब इक्विटी का दाम गिरता है तो आपको उसे रिडीम करने या बंद करने की बजाय निवेश बढ़ाना चाहिए। बाजार जब निचले स्तर पर हो तो आपको पैसा निकालने की बजाय उसमें और पैसा लगाना चाहिए क्योंकि पैसा निकालने का मतलब होगा बड़ा नुकसान। गिरते बाजार में आपको धीरे-धीरे निवेश करना चाहिए और गिरते बाजार का फायदा उठाते हुए आप हर गिरावट पर थोड़ा-थोड़ा निवेश कर सकते हैं। ऐसा करने पर आपका रिस्क मैनेज हो जाएगा।


उतार-चढ़ाव से न घबराएं
अगर आप नए निवेशक हैं तो ऐसे समय में थोड़ा सतर्क रहें। क्योंकि, निवेश में जागरूकता ही आपके पैसे को बचा सकती है। कभी भी छोटी अवधि के उतार-चढ़ाव से न घबराएं और लंबी अवधि का लक्ष्य निर्धारित करें। इससे आपको सही निवेश करने में आसानी रहेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
investment; Mutual fund new folios jump 50% in Covid market correction


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33vt1do

No comments