Breaking News

11 से 13 मार्च तक होने वाली बैंकों की हड़ताल टली, वेतन वृद्धि पर बनी सहमति

यूटिलिटी डेस्क. 11 से 13 मार्च तक होने वाली बैंक कर्मियों की हड़ताल टल गई है। हड़ताल के चलते मार्च में जगातार 6 दिन बैंक बंद रहने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता। बीते शनिवार को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) के बीच एक बैठक हुई। इसमें वेतन 12.5 फीसदी से बढ़ा कर 15 फीसदी बढ़ाने पर बैंक सहमत हो गए हैं। इसके चलते यूएफबीयू ने हड़ताल वापस ले ली। हालांकि अभी भी कई मुद्दों पर बातचीत जारी रहेगी।


हड़ताल के कारण 6 दिन लगातार बंद रहते बैंक
10 मार्च को होली के त्योहार की वजह से बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा अगर बैंक यूनियनें 11 से 13 मार्च तक तीन दिन की हड़ताल करती तो इन 3 दिन भी बैंक में कामकाज नहीं होता। 14 मार्च को महीने का दूसरा शनिवार है और 15 मार्च को रविवार की छुट्टी रहेगी।


इससे पहले की थी 2 दिनों की हड़ताल
इससे पहले भी 31 जनवरी और 1 फरवरी को देशभर के ज्यादातर बैंककर्मी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे थे। वहीं 2 फरवरी को रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। लगातार तीन दिन बैंक बंद रहने से कामकाज तो प्रभावित हुआ था।


अब क्या हैं बैंक यूनियन की मांगें?

  • बैंकों में हफ्ते में 5 दिन ही काम हो।
  • बेसिक पे में स्पेशल भत्ते जोड़े जाएं।
  • एनपीएस को खत्म किया जाए।
  • परिवार को मिलने वाली पेंशन में सुधार हो।
  • स्टाफ वेलफेयर फंड का परिचालन लाभ के आधार पर बांटना।
  • रिटायर होने पर मिलने वाले लाभ को आयकर से बाहर किया जाए।
  • कॉन्ट्रेक्ट और बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट के लिए समान वेतन हो।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3avarV2

No comments