Breaking News

सूर्य पूजा का माह खरमास 14 मार्च से 13 अप्रैल तक, रोज सुबह सूर्य को जल चढ़ाकर बोलें मंत्र

जीवन मंत्र डेस्क. शनिवार, 14 मार्च को सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने से खरमास शुरू हो जाएगा। ये माह 13 अप्रैल तक रहेगा। 13 तारीख को सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेगा और खरमास खत्म हो जाएगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार इस माह सूर्य गुरु ग्रह की सेवा में रहते हैं। इस वजह से इन दिनों में शुभ कर्म वर्जित रहते हैं। इस माह में सूर्य की विशेष पूजा करनी चाहिए। 13 मार्च को मीन संक्रांति होने से इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए, दान-पुण्य करना चाहिए। जानिए इस माह में सूर्य पूजा करने के लिए सरल पूजन विधि...

भविष्य पुराण में बताया सूर्य पूजा का महत्व

भविष्य पुराण के ब्राह्म पर्व में श्रीकृष्ण और सांब के संवाद बताए गए है। सांब श्रीकृष्ण के पुत्र थे। इस अध्याय में श्रीकृष्ण ने सांब को सूर्य देव की महिमा बताई है। श्रीकृष्ण ने सांब को बताया कि जो भक्त पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ सूर्य की पूजा करता है, उसे ज्ञान की प्राप्ति होती है। स्वयं मैंने भी सूर्य की पूजा की और इसी के प्रभाव के दिव्य ज्ञान की प्राप्ति हुई है।

जानिए पूजा की सरल विधि

> सुबह स्नान के बाद भगवान सूर्य को जल अर्पित करें। इसके लिए तांबे के लोटे में जल भरें, इसमें चावल, फूल डालकर सूर्य को अर्घ्य अर्पित करें। जल अर्पित करने के बाद सूर्य मंत्र का जाप करें।
> सूर्य मंत्र - ऊँ सूर्याय नम:, ऊँ भास्कराय नम:, ऊँ आदित्याय नमः, ऊँ दिनकराय नमः, ऊँ दिवाकराय नमः, ऊँ खखोल्काय स्वाहा इन मंत्रों का जाप करना चाहिए। उपासना में धूप, दीप जलाएं और सूर्य का पूजन करें।
सूर्य के लिए कर सकते हैं ये शुभ काम
>
सूर्य से संबंधित चीजें जैसे तांबे का बर्तन, पीले या लाल वस्त्र, गेहूं, गुड़, माणिक्य, लाल चंदन आदि का दान करें। अपनी श्रद्धानुसार इन चीजों में से किसी भी चीज का दान किया जा सकता है। हर रविवार सूर्य के लिए व्रत करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
significance of surya puja in kharmas, what is kharmas, surya puja vidhi, lord krishna and surya tips


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39Kjl0U

No comments