Breaking News

एलआईसी ने प्रीमियम भरने की आखिरी तारीख आगे बढ़ाई, 15 अप्रैल तक कर सकेंगे भुगतान

मुंबई. कोरोना वायरस के बढ़ते दायरे तथा शहरों को बंद करने यानी लॉक डाउन करने का असर अब बड़े पैमाने पर कॉर्पोरेट में भी दिखना शुरू हो चुका है। देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी और 75 फीसदी से ज्यादा बीमा बाजार की हिस्सेदारी रखने वाली भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। एलआईसी ने प्रीमियम की तारीख को बढ़ा दी है। एलआईसी के प्रबंध निदेशक विपिन आनंद ने बताया कि सभी पॉलिसीधारकों से अपील है कि वे कृपया घर के अंदर ही रहें और प्रीमियम भुगतान के लिए ऑफिस न आएं। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए एलआईसी की चालू पॉलिसियों के प्रीमियम के भुगतान की तारीख 15 अप्रैल 2020 तक बढ़ा दी गई है। अपने प्रीमियम का भुगतान ऑन लाइन कर सकते हैं।


कर्मचारियों को घर से काम करने की दी अनुमति
उन्होंने कहा कि हमने कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति दी है और हमारे लिए यही सबसे महत्वपूर्ण है ताकि हम कोराना के खिलाफ सरकार के सभी प्रयासों में योगदान कर सकें। उनके मुताबिक विशेष प्लान की खरीदारी आन लाइन की जा सकती है और साथ ही ग्राहक पोर्टल और एलआईसी एप से भी इसकी खरीदारी की जा सकती है। इंडिया फर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी (डेप्युटी सीईओ) रुषभ गांधी ने बताया कि हमने भी अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की इजाजत दी है।


कईराज्यों में लॉकडाउन
उत्‍तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, हरियाणा, गुजरात, छत्‍तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्‍ट्र, मध्‍यप्रदेश, पंजाब, उत्‍तराखंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, जम्‍मू कश्‍मीर और नगालैंड में 31 मार्च तक लॉकडाउन की घोषणा की गई है। इनमें कई राज्‍यों में पूरे राज्‍य में लॉक डाउन की घोषणा की गई है, कुछ में कुछ जिलों में लॉकडाउन हुए हैं। इसमें केरल 10, महाराष्‍ट्र 10 और मध्‍य प्रदेश के 9 जिले में लॉकडाउन घोषित किया गया है। यूपी के 15 जिलों में 23 से 25 मार्च तक लॉकडाउन घोषित किया गया है। इस दौरान जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी। लॉकडाउन के दौरान कोई भी ट्रेन नहीं चलेगी। साथ ही मेट्रो का परिचालन भी सीमित होगा। इसमें दिल्ली मेट्रो, लखनऊ मेट्रो, नोएडा मेट्रो, कोलकाता मेट्रो, कोच्चि मेट्रो, बेंगलुरु मेट्रो बंद किया गया है।


बैंकों में मिलेंगी सिर्फ जरूरी सुविधाएं
देशभर के बैंकों में गैर-जरूरी सेवाओं को 23 मार्च से बंद कर दिया गया है। इंडिया बैंक एसोसिएशन (आईबीए) ने रविवार को इस बारे में जानकारी दी है। इसके अलावा आईबीए ने बैंकों से कहा है कि वे चुनिंदा बैंक शाखाओं को खोलने का फैसला करें। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए बैंकों ने अपने स्टाफ की संख्या में 50 फीसदी तक कमी की है। सभी बैंकों में अब कैश डिपॉजिट और विड्रॉल, चेक क्लियरिंग की सुविधा, रेमिटेंस और सरकारी लेनदेन का ही काम किया जाएगा। इसके अलावा अन्य सभी सुविधाओं को बंद कर दिया गया है। ये सभी सुविधाएं कल यानी 23 मार्च से सभी बैंक ब्रांचों में बंद कर दी जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
corona; coronavirus; insurance ;lic ; LIC extends premium filing date, can pay till 15 April


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2vHPvLL

No comments