भोपाल-इंदौर में होने वाला आईफा 2020 अवॉर्ड समारोह स्थगित, नई तारीखों की घोषणा बाद में होगी
मुंबई. दुनिया के ज्यादातर देशों में फैल चुके कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए मध्यप्रदेश में होने वाले आईफा अवॉर्ड्स 2020 को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। प्रोग्राम के आयोजकों ने इस बात की जानकारी शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए दी। इस इवेंट के लिए नई तारीखों की घोषणा जल्द ही की जाएगी।ं
आयोजकों की ओर से जारी बयान में कहा गया, 'COVID-19 वायरस को लेकर बढ़ रही चिंताओं और आईफा फैंस और बड़े पैमाने पर आम लोगों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आईफा मैनेजमेंट और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने मध्यप्रदेश सरकार से परामर्श के बाद बहुप्रतिक्षित आईफा वीकेंड और अवॉर्ड्स 2020 सेलिब्रेशन को स्थगित करने का निर्णय लिया है। ये अवॉर्ड शो मार्च 2020 के अंत में होना निर्धारित था।'
मध्यप्रदेश की मेजबानी में ही होगा आयोजन
बयान में आगे लिखा गया, 'मध्यप्रदेश की मेजबानी में आयोजित होने वाले इस शो के लिए नई तारीखों और योजना की घोषणा जल्द से जल्द की जाएगी। आम नागरिकों के साथ-साथ दुनियाभर से आकर आईफा के जादू का अनुभव लेने वाले सभी फैंस की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर आईफा पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हम बेहद ईमानदारी के साथ असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते है और आशा करते हैं कि सभी संबंधित व्यक्ति हालात की संवेदनशीलता को समझ रहे होंगे।'
इंदौर में होना था मुख्य आयोजन
21वें इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकेडमी अवॉर्ड (आईफा) का आयोजन इंदौर में 27 से 29 मार्च के बीच होना था। इसके लिए बीते बुधवार को ही मुंबई में आयोजित इवेंट में नॉमिनेशन, होस्ट और परफॉर्मर्स की लिस्ट भी घोषित की गई थी। जिसके मुताबिक सलमान खान, रितेश देशमुख, मनीष पॉल और सुनील ग्रोवर मिलकर इवेंट को होस्ट करने वाले थे, जबकि शाहरुख खान, कार्तिक आर्यन, ऋतिक रोशन, करीना कपूर, जैकलीन फर्नांडीज और कटरीना कैफ यहां परफॉर्मेन्स देते। शो के दौरान कुल 11 कैटेगरीज में अवॉर्ड्स भी डिस्ट्रीब्यूट किए जाने थे।आईफा अवॉर्ड्स का उद्घाटन21 मार्च कोभोपाल में म्यूजिकल नाइट के साथ होता,यहां भी कई बड़े बॉलीवुड सिंगर्स परफॉर्म करते नजर आते।
अबतक भारत में कोरोना के 31 संदिग्ध मिले
भारत में कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 31 हो गईहै। दिल्ली में शुक्रवार को एक और मरीज में संक्रमण की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय के विशेष सचिव संजीव कुमार ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति थाईलैंड और मलेशिया की यात्रा कर चुका है। व्यक्ति दिल्ली में उत्तम नगर का रहने वाला है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TumrQV
No comments