मंगल 22 मार्च के बाद अपने शत्रु शनि की मकर राशि में, 4 मई तक रहेगा इस राशि में
जीवन मंत्र डेस्क. रविवार, 22 मार्च को ग्रहों का सेनापति मंगल राशि बदल रहा है। ये ग्रह अपने शत्रु शनि की मकर राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में मंगल उच्च का रहता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार मंगल मकर राशि में 4 मई तक रहेगा। इसके बाद कुंभ राशि में चले जाएगा। जानिए तब तक मंगल किन राशियों के लिए शुभ और किन लोगों के लिए अशुभ रहेगा...
मेष राशि- इस राशि के लिए मंगल दशम और शुभ फल देने वाला रहेगा। मंगल इस राशि का स्वामी है। इन लोगों के कार्यों में गति आएगी। पिता से लाभ मिलेगा। जमीन से संबंधित काम पक्ष के रह सकते हैं।
वृष राशि- आपके लिए नवम मंगल भाग्योदय करने वाला रहेगा। जरूरी काम समय पर पूरे होंगे और घर-परिवार में प्रसन्नता बनी रहेगी।
मिथुन राशि- इन लोगों के लिए मंगल अष्टम रहेगा, इस वजह से आना वाला समय पक्ष का नहीं रहेगा। पैरों में दर्द हो सकता है, अनजाना भय बना रहेगा। धैर्य से काम करें।
कर्क राशि- आपके लिए ये ग्रह सप्तम रहने वाला है। जीवन साथी की ओर से सहयोग मिलेगा, प्रसन्नता बनी रहेगी। अविवाहित लोगों का विवाह हो सकता है।
सिंह राशि- इस राशि के लिए मंगल षष्ठम रहने वाला है। ब्लड प्रेशर से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जमीन से संबंधित विवाद हो सकता है। शत्रु नाश होगा।
कन्या राशि- आपके लिए पंचम मंगल सुख देने वाला रहेगा। संतान की वजह से सुख बढ़ेगा। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। समय शुभ रहेगा।
तुला राशि- इस राशि के लिए मंगल चतुर्थ हो जाएगा। ये समय माता के लिए कुछ चिंताजनक हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यों में सावधानी बनाए रखें।
वृश्चिक राशि- इन लोगों के लिए मंगल तृतीय हो रहा है। आपका पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। भाई से सहयोग मिलेगा और कार्यों में सफलता मिल सकती है।
धनु राशि- द्वितीय मंगल घर-संपत्ति में वृद्धि करने वाला रहेगा। धन लाभ मिल सकता है। आने वाला समय आपके लिए कोई उपलब्धि लेकर आएगा।
मकर राशि- इस राशि के लिए मंगल प्रथम रहेगा यानी मंगल इसी राशि में रहेगा। मकर राशि के लोगों को नौकरी में लाभ मिल सकता है। धन-संपत्ति में वृद्धि हो सकती है।
कुंभ राशि- मंगल द्वादश हो जाएगा, इस वजह से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। व्यय में वृद्धि हो सकती है। धैर्य बनाए रखें, निकट भविष्य में समय पक्ष का हो जाएगा।
मीन राशि- इन लोगों के लिए मंगल एकादश रहेगा। इस वजह से इन लोगों को जमीन से लाभ हो सकता है। समय अच्छा रहेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Qt1Meh
No comments