23 मार्च से 29 मार्च तक का साप्ताहिक अंक फल, किसे मिलेगा भाग्य का साथ
जीवन मंत्र डेस्क. अंक ज्योतिष में जन्म तारीख के आधार पर भविष्य और स्वभाव की बातें मालूम की जा सकती हैं। इस विद्या को न्यूमरोलॉजी कहा जाता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार अपनी जन्म तारीख के आधार पर जानिए आपके लिए ये सप्ताह 23 मार्च से 29 मार्च तक का समय कैसा रहेगा...
जिन लोगों की जन्म तारीख 1, 10,19 या 28 है
इस सप्ताह इन लोगों को प्रसन्नता मिल सकती है। घर-परिवार के साथ रहने का समय मिलेगा। यात्रा हो सकती है। पुरानी बाधाओं से इस सप्ताह निजात मिल सकती है।
जिन लोगों की जन्म तारीख 2, 11, 20 या 29 है
घर-परिवार के साथ रहने का मौका मिलेगा। सुख मिलेगा। सप्ताह के अंत में कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। रिश्तेदारों के बीच मान-सम्मान मिलेगा, समय शुभ रहेगा।
जिन लोगों की जन्म तारीख 3, 12, 21 या 30 है
आपको इन सात दिनों में कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। सफलता आसानी से नहीं मिलेगी। कार्यों में बाधाएं आएंगी, लेकिन खुद की समझदारी से सफलता मिल सकती है। धैर्य बनाए रखें।
जिन लोगों की जन्म तारीख 4,13, 22 या 31 है
धन से जुड़े कामों में हानि के योग बन रहे हैं। विशेषज्ञों से सलाह लेकर आगे बढ़ेगे तो बेहतर रहेगा। मित्रों की मदद से कई समस्याएं हल हो सकती हैं।
जिन लोगों की जन्म तारीख 5, 14 या 23 है
आपके लिए ये सात धैर्य से काम करने का है। क्रोध से बचें, जोश में होश न खोएं। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
जिन लोगों की जन्म तारीख 6, 15 या 24 है
भाग्य का साथ आसानी से नहीं मिल पाएगा। कोई बड़ा संकट आ सकता है। परिवार के साथ परेशानियों को दूर कर पाएंगे। सोच-समझकर काम करें।
जिन लोगों की जन्म तारीख 7, 16 या 25 है
व्यापारियों के समय श्रेष्ठ रहेगा। धन लाभ मिलने के योग हैं। वैवाहिक जीवन में भी सब अच्छा रहेगा। साथी की मदद से बड़ी परेशानी हल हो सकती है।
जिन लोगों की जन्म तारीख 8, 17 या 26 है
जो लोग विवाह योग्य हैं और अब तक विवाह में बाधाएं आ रही हैं तो ये सप्ताह सकारात्मक रह सकता है। परिवार में सुखद माहौल रहेगा।
जिन लोगों की जन्म तारीख 9, 18 या 27 है
पुराने समय से अटके काम इस सप्ताह गति पकड़ सकते हैं। अभी शांति से काम लें। परिवार में प्रेम बनाए रखें। क्रोध की वजह से अकारण परेशानी बढ़ सकती हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2J8vIYO
No comments