मंगलवार और अमावस्या का योग 24 मार्च को, हनुमानजी के सामने दीपक जलाकर बोलें मंत्र
जीवन मंत्र डेस्क. मंगलवार, 24 मार्च को चैत्र मास की अमावस्या है। इसके बाद 25 मार्च से हिन्दू नव संवत 2077 शुरू होगा। इसी के साथ चैत्र मास की नवरात्रि भी शुरू होगी। मंगलवार और अमावस्या के योग में हनुमानजी की विशेष पूजा करनी चाहिए। इस दिन कोरोनावायरस की वजह से घर से बाहर निकलने से बचें और घर में रहकर ही पूजा पाठ करें। जानिए उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार अमावस्या पर कौन-कौन से शुभ काम जो घर में ही किए जा सकते हैं...
पितरों के लिए करें धूप-ध्यान
अमावस्या तिथि पर पितरों के लिए विशेष धूप-ध्यान करने की परंपरा है। इस दिन गोबर के कंडे जलाएं। कंडों के अंगारों पर गुड़ी और घी डालकर धूप देना चाहिए। इस दौरान ऊँ पितृ देवाय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। किसी जरूरतमंद व्यक्ति को धन और अनाज का दान करना चाहिए।
अमावस्या पर करें नदी में स्नान
अमावस्या तिथि पर पवित्र नदियों में स्नान करने की परंपरा है। स्नान के बाद किसी मंदिर में दान करना चाहिए। अभी कोरोनावायरस की वजह से बाहर नदी में स्नान नहीं कर पा रहे हैं तो घर पर ही सभी तीर्थों और नदियों के नाम का जाप करते हुए स्नान कर सकते हैं। ऐसा करने से घर पर तीर्थ स्नान का पुण्य मिल सकता है।
हनुमानजी के सामने दीपक जलाएं
मंगलवार और अमावस्या के योग में हनुमानजी की विशेष पूजा करें। हनुमानजी की मूर्ति या तस्वीर के सामने दीपक जलाएं और साफ आसन पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। आप चाहें तो श्रीराम दूताय नम: मंत्र का जाप भी कर सकते हैं।
लक्ष्मी-विष्णु का अभिषेक करें
अमावस्या पर महालक्ष्मी की पूजा करने का विशेष महत्व है। इस दिन लक्ष्मीजी के साथ ही भगवान विष्णु का दक्षिणावर्ती शंख से अभिषेक करें। इसके लिए केसर मिश्रित दूध का उपयोग करें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33zmhuQ
No comments