Breaking News

ओला और उबर ने दिल्ली में 31 मार्च तक रद्द कीं सेवाएं, रेलवे ने भी बंद की सेवा

यूटिलिटी डेस्क। ओला और उबर ने दिल्ली में 31 मार्च तक सेवाएं नहीं देंगी। दोनों कंपनियों ने कोरोनावायरस के खतरे को देखते अस्थायी तौर पर अपनी सेवाएं बंद करने का फैसला किया है। इससे पहले दिल्ली-एनसीआर में कोरोना के खतरे को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन ने 31 मार्च तक मेट्रो को पूरी तरह से बंद करने का फैसला किया है। 31 मार्च तक दिल्ली मेट्रो की सेवाएं किसी भी लाइन पर नहीं चलेगी।


31 मार्च तक नहीं चलेंगी। रेलवे बोर्ड ने रविवार को यह फैसला लिया। रेलवे के मुताबिक, 22 मार्च आधी रात से 31 मार्च की आधी रात तक सिर्फ मालगाड़ियां ही चलेंगी। रेलवे 12500 यात्री ट्रेनें चलाता है, जिसमें हर दिन औसतन 2.3 करोड़ लोग सफर करते हैं। इस बीच, कैबिनेट सेक्रेटरी ने रविवार को सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को निर्देश दिए कि मेट्रो सर्विसेस और इंटर स्टेट बसों को भी 31 मार्च तक रोक दिया जाए।


कई राज्यों में लॉकडाउन
उत्‍तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, हरियाणा, गुजरात, छत्‍तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्‍ट्र, मध्‍यप्रदेश, पंजाब, उत्‍तराखंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, जम्‍मू कश्‍मीर और नगालैंड में 31 मार्च तक लॉकडाउन की घोषणा की गई है। इनमें कई राज्‍यों में पूरे राज्‍य में लॉक डाउन की घोषणा की गई है, कुछ में कुछ जिलों में लॉकडाउन हुए हैं। इसमें केरल 10, महाराष्‍ट्र 10 और मध्‍य प्रदेश के 9 जिले में लॉकडाउन घोषित किया गया है। यूपी के 15 जिलों में 23 से 25 मार्च तक लॉकडाउन घोषित किया गया है। इस दौरान जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी। लॉकडाउन के दौरान कोई भी ट्रेन नहीं चलेगी। साथ ही मेट्रो का परिचालन भी सीमित होगा। इसमें दिल्ली मेट्रो, लखनऊ मेट्रो, नोएडा मेट्रो, कोलकाता मेट्रो, कोच्चि मेट्रो, बेंगलुरु मेट्रो बंद किया गया है।


बैंकों मेंमिलेंगी सिर्फ जरूरी सुविधाएं
देशभर के बैंकों में गैर-जरूरी सेवाओं को 23 मार्च से बंद कर दिया गया है। इंडिया बैंक एसोसिएशन (आईबीए) ने रविवार को इस बारे में जानकारी दी है। इसके अलावा आईबीए ने बैंकों से कहा है कि वे चुनिंदा बैंक शाखाओं को खोलने का फैसला करें। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए बैंकों ने अपने स्टाफ की संख्या में 50 फीसदी तक कमी की है। सभी बैंकों में अब कैश डिपॉजिट और विड्रॉल, चेक क्लियरिंग की सुविधा, रेमिटेंस और सरकारी लेनदेन का ही काम किया जाएगा। इसके अलावा अन्य सभी सुविधाओं को बंद कर दिया गया है। ये सभी सुविधाएं कल यानी 23 मार्च से सभी बैंक ब्रांचों में बंद कर दी जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
corona; lockdown ; coronavirus ; railway ; Ola and Uber canceled services in Delhi till March 31, railways also stopped service


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/399fKsc

No comments