Breaking News

कोरोनावायरस के कारण बैंकों में आज से मिलेंगी सिर्फ जरूरी सुविधाएं, 50% स्टाफ रहेगा छुट्टी पर

यूटिलिटी डेस्क। कोरोना वायरस देश के एक बड़े हिस्से में जिस तरह से लॉकडाउन किया गया है। इसे देखते हुए देशभर के बैंकों में गैर-जरूरी सेवाओं को 23 मार्च से बंद कर दिया गया है। इंडिया बैंक एसोसिएशन (आईबीए) ने रविवार को इस बारे में जानकारी दी है। इसके अलावा आईबीए ने बैंकों से कहा है कि वे चुनिंदा बैंक शाखाओं को खोलने का फैसला करें। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए बैंकों ने अपने स्टाफ की संख्या में 50 फीसदी तक कमी की है।


बैंकों मे मिलेंगी बस ये सुविधाएं
सभी बैंकों में अब कैश डिपॉजिट और विड्रॉल, चेक क्लियरिंग की सुविधा, रेमिटेंस और सरकारी लेनदेन का ही काम किया जाएगा। इसके अलावा अन्य सभी सुविधाओं को बंद कर दिया गया है. ये सभी सुविधाएं कल यानी 23 मार्च से सभी बैंक ब्रांचों में बंद कर दी जाएगी।


बैंकों में 50 फीसदी कम स्टाफ
आईबीए ने सभी ग्राहकों से अपील की है कि वो बहुत जरूरी होने पर ही किसी भी बैंक ब्रांच जाएं। कोरोना वायरस की वजह से बैंकों ने अपने स्टाफ की संख्या में 50 फीसदी तक कमी की है तो कि वायरस से उनका एक्सपोजर कम से कम हो सके।


1 अप्रैल लस 10 बैंकों का होना है विलय
केंद्रीय कैबिनेट ने देश के 10 बैंकों के मर्जर को मंजूरी दी है। 10 पब्लिक सेकटर बैंक (पीएसबी) को मिलाकर चार बड़े बैंक बनाएं जाएंगे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मुताबिक बैंकों के मर्जर की प्रक्रिया को एक अप्रैल 2020 तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके तहत पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक का विलय होगा। इस विलय के बाद बनने वाला बैंक देश का दूसरा सबसे बड़ा बैंक होगा। केनरा बैंक के साथ सिंडिकेट बैंक का विलय होगा। विलय के बाद यह देश का चौथा सबसे बड़ा बैंक बन जाएगा। यूनियन बैंक का आंध्रा बैंक और कॉरपोरेशन बैंक के साथ विलय होगा। विलय के बाद बनने वाला बैंक देश का पांचवां सबसे बड़ा सरकारी बैंक होगा। इंडियन बैंक और इलाहाबाद बैंक विलय के बाद देश का सातवां सबसे बड़ा बैंक बन जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xhC9X3

No comments