Breaking News

62% लोगों ने कहा- भारतीय महिला खिलाड़ियों को पुरुष के बराबर वेतन मिले; 64% ने माना खेल जिंदगी के लिए अहम

खेल डेस्क. देश के 62% लोग महिला खिलाड़ियों को पुरुष के बराबर वेतन देने के पक्ष में हैं। लेकिन सिर्फ 36% ही फिजिकल एक्टिविटी से जुड़े हैं। बीबीसी के 14 राज्यों के 10,181 लोगों पर सर्वे में यह बात सामने आई है। इसके मुताबिक 38 फीसदी लोगों का मानना है कि महिला खिलाड़ियों के इवेंट पुरुष के मुकाबले मनोरंजक नहीं होते। 42 फीसदी पुरुष जबकि सिर्फ 29 फीसदी महिलाएं किसी ना किसी खेल से जुड़े हैं।

सर्वे के मुताबिक अधिकतर 15 से 24 साल के लोग खेल से जुड़े हैं। सर्वे में महिला खिलाड़ियों के लिए बॉक्सिंग को सही नहीं माना गया है। लेकिन एमसी मेरीकॉम ने खुद को साबित किया है। वे वर्ल्ड चैंपियनशिप में 8 मेडल जीतने वाली एकमात्र खिलाड़ी (महिला या पुरुष) हैं।

जेंडर इक्वेलिटी की बात अब आम : शांतनु
ऑडियंस रिसर्च के प्रमुख शांतनु चक्रवर्ती ने कहा, ‘‘सर्वे दिखाता है कि भारत में महिलाओं और महिलाओं के खेल के प्रति दृष्टिकोण अभी भी जटिल और विरोधाभासी हैं। महिलाओं के खेल के प्रति दृष्टिकोण के मामले में अच्छी प्रगति हुई है, लेकिन कुछ पुरानी सोच अभी भी बरकरार है।’’



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मेरीकॉम वर्ल्ड चैंपियनशिप में 8 मेडल जीतने वाली एकमात्र खिलाड़ी (महिला या पुरुष) हैं। -फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bj1pe4

No comments