बैंक ऑफ बड़ौदा 8.4 % ब्याज दर पर उपलब्ध करा रहा एजुकेशन लोन, मिलेगा 80 लाख रु. तक का कर्ज
यूटिलिटी डेस्क. हायर एजुकेशन की फीस अफोर्ड कर पाना हर किसी के बस की बात नहीं है। ऐसे में आप एजुकेशन लोन लेकर अपनी पढ़ाई पूरी कर सकते हैं। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और इंडियन बैंक सहित कई बैंक ऐसे हैं जो न केवल देश में पढ़ाई के लिए, बल्कि विदेश में पढ़ाई के लिए सबसे सस्ती दरों पर एजुकेशन लोन उपलब्ध कराते हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा पढ़ाई से लिए 80 लाख तक का लोन देता है। आइए जानते हैं कि किस बैंक से कितना और किस ब्याज दर पर एजुकेशन लोन लिया जा सकता है।
इसमें पढ़ाई से संबंधित सभी खर्च होते हैं शामिल
स्टूडेंट्स या उनके माता-पिता बच्चों के ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन या फिर प्रोफेशनल कोर्स के लिए बैंकों से एजुकेशन लोन ले सकते हैं। यहां शर्त होती है कि शिक्षण संस्थान सरकार से मान्यता प्राप्त होनी चाहिए। जिस बैंक में आपका पहले से ही खाता है वहां से एजुकेशन लोन लेना आसान होता है। एजुकेशन लोन के अंतर्गत कॉलेज, हॉस्टल, लाइब्रेरी, पढ़ाई के लिए कंप्यूटर की खरीदारी के साथ-साथ इंटरनेशनल एजुकेशन के मामले में आने-जाने के खर्च को भी शामिल किया जाता है।
| बैंक | ब्याज दर (%) | भारत में पढ़ाई के लिए लोन राशि | विदेश में पढ़ाई के लिए लोन राशि | IIT, IIM, ISB कोर्सेज के लिए लोन राशि | अवधि |
| एसबीआई | 8.85 से 10.75 | 10 लाख | 20 लाख | 40 लाख | 10-12 साल |
| एक्सिस बैंक | 13.70 से 15.20 | 75 लाख | 75 लाख | 75 लाख | 7 साल |
| आईडीबीआई बैंक | 9.50 | 10 लाख | 20 लाख | 10 लाख | 10 से 15 साल |
| केनरा बैंक | 9.95 से 10.70 | 10 लाख | 20 लाख | 20 लाख | 10 से 15 साल |
| यूको बैंक | 10.65 से 11.00 | 10 लाख | 20 लाख | 10 लाख | 10 से 15 साल |
| पंजाब नेशनल बैंक | 8.45 से 11.05 | 10 लाख | 20 लाख | 15 लाख | 10 से 15 साल |
| इंडियन बैंक | 8.60 से 10.65 | 15 लाख | 25 लाख | 10 लाख | 7 साल |
| बैंक ऑफ बड़ौदा | 8.40 से 10.40 | 80 लाख | 80 लाख | 80 लाख | 10 से 15 साल |
| सेंट्रल बैंक | 10.10 से 10.60 | 10 लाख | 20 लाख | 20 लाख | 10 से 15 साल |
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xA2EXD
No comments