Breaking News

9 मार्च से 15 मार्च तक का अंक राशिफल, धन संबंधी कामों में जल्दबाजी न करें

जीवन मंत्र डेस्क. अंक ज्योतिष में जन्म तारीख के आधार भविष्य और स्वभाव की बातें बताई जाती हैं। इस सप्ताह यानी 9 मार्च से 15 मार्च तक धन संबंधी कामों में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए, वरना हानि हो सकती है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार जानिए आपके लिए 15 मार्च का समय कैसा रह सकता है...

जिन लोगों की जन्म तारीख 1, 10,19 या 28 है

किसी से बात करते समय सावधानी रखें। आपकी बोली से किसी को परेशानी हो सकती है। धन संबंधी कामों में जल्दबाजी से बचें, वरना हानि हो सकती है।

जिन लोगों की जन्म तारीख 2, 11, 20 या 29 है

इस सप्ताह लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। आंखों से जुड़ी कोई बीमारी हो सकती है। वर्तमान की योजना का लाभ अभी नहीं, भविष्य में मिल सकता है। जोखिम लेने से बचें।

जिन लोगों की जन्म तारीख 3, 12, 21 या 30 है

इस अंक के अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। घर-परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। व्यवसाय से संबंधित यात्रा सफल हो सकती है।

जिन लोगों की जन्म तारीख 4,13, 22 या 31 है

इन लोगों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। कोई बड़ा खर्च इस सप्ताह हो सकता है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे में भविष्य में लाभ मिलेगा।

जिन लोगों की जन्म तारीख 5, 14 या 23 है

घर-परिवार में विषम परिस्थितियां निर्मित हो सकती हैं। धैर्य से काम लेंगे तो बाधाओं को दूर कर पाएंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे, लेकिन सतर्क रहकर काम करें।

जिन लोगों की जन्म तारीख 6, 15 या 24 है

परिवार में किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। रिश्तेदारों की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है।

जिन लोगों की जन्म तारीख 7, 16 या 25 है

पुरानी योजनाओं से इस सप्ताह लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापारियों के लिए समय सुखद रह सकता है। निवेश के मामले में धैर्य से काम लेंगे तो अच्छा रहेगा।

जिन लोगों की जन्म तारीख 8, 17 या 26 है

इन लोगों को पुरानी बीमारी की वजह से परेशानियां हो सकती हैं। बिना वजह वाद-विवाद हो सकता है। चिंता बढ़ाने वाला समाचार मिल सकता है।

जिन लोगों की जन्म तारीख 9, 18 या 27 है

इस अंक लोगों के लिए लाभ के अवसर बन सकते हैं। यात्रा पर जाने का योग बन सकता है। धन संबंधी कामों में धैर्य बनाए रखेंगे तो अच्छा रहेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
numerology Horoscope for March 9 to March 15, ank jyotish, weekly rashifla, ank rashifal for 9 to 15 march week


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VWlSAW

No comments