सोमवार को अधिक उत्साह से बचें, लंबे समय से अटका काम पूरा हो सकता है
जीवन मंत्र डेस्क. सोमवार, 2 मार्च का मूलांक 2, भाग्यांक 9, दिन अंक 2, 7, मासांक 3 और चलित अंक 3 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार सोमवार को अंक 2, 7 की अंक 3 के साथ मित्र युति बनी है। अंक 9 की अंक 2, 7 के साथ विरोधी युति है। अंक 3 के साथ प्रबल मित्र युति बन रही है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा सोमवार, 2 मार्च का दिन...
अंक 1- अधिकारियों की कृपा मिल सकती है। अति उत्साह से बचें। मन प्रसन्न रह सकता है।
क्या करें- विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला
अंक 2- पारिवारिक मामलों में भागादौड़ी अधिक करनी पड़ सकती है। संतान के करियर संबंधी चिंता दूर हो सकती है। मानसिक खिन्नता रह सकती है।
क्या करें- शनि देव को काला कपड़ा भेंट करें।
महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला
अंक 3- नया परिचय बन सकता है, यह परिचय लंबा चल सकता है। लंबे समय से अटककर दुख दे रहा काम अब बन सकता है। स्थानीय यात्रा की अधिकता रह सकती है।
क्या करें- बछड़ों को गुड़-रोटी दें।
महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी
अंक 4- नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी निभानी पड़ सकती है। पितृपक्ष से अधिक अनुकूलता अनुभव हो सकती है। प्रतिष्ठा वृद्धि हो सकती है।
क्या करें- हनुमानजी के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल
अंक 5- विदेश सेवा से जुड़े लोगों के लिए अधिक अनुकूलता रह सकती है। कोई नई एजेंसी लेना चाहते हैं तो ले सकते हैं। काम की अधिकता रह सकती है।
क्या करें- सूर्य देव को जल में दूर्वा डाल कर अर्घ्य दें।
महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा
अंक 6- किसी पुराने मामले का निपटारा हो सकता है। ज्यादा भागादौड़ी के बाद भी स्थितियां लाभकारी रह सकती हैं। ब्लड शुगर के शिकार लोगों को अधिक सजगता बरतनी होगी।
क्या करें- भैरव बाबा को इमरती चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीलाअंक 7- निकट के लोगों से सहयोग में कुछ कमी रह सकती है। किसी भी बात पर तत्काल प्रतिक्रिया न व्यक्त करें। भावनाओं में बहकर महत्त्वपूर्ण निर्णय न करें।
क्या करें- शिव परिवार को मोगरे की माला चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद
अंक 8- पुराने कष्ट से मुक्ति मिल सकती है। मित्र-बंधुओं के सहयोग से काम बन सकता है। काम बनने के आसार नज़र आ सकते हैं। शारीरिक शिथिलता रह सकती है।
क्या करें- रसदार मिठाई दान करें।
महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम
अंक 9- विरासत की राजनीति करने वालों को अधिक अनुकूलता रह सकती है। सरकारी पक्ष में अटका काम बन सकता है। मनोबल ऊंचा रह सकता है।
क्या करें- गणेश भगवान को गुड़ का भोग लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TcEH10
No comments