Breaking News

इंस्टाग्राम पर करीना ने पहली बार शेयर की तैमूर की फोटो, लिखा- सिर्फ उसे ही अपना फ्रेम चुराने की इजाजत

बॉलीवुड डेस्क. करीना कपूर की मानें तो वे सिर्फ अपने बेटे तैमूर को अपना फ्रेम चुराने की इजाजत दे सकती हैं। इंस्टाग्राम पर डेब्यू करने के दो दिन बाद उन्होंने तैमूर की पहली फोटो शेयर की है, जिसमें वे उन्हें कंधे से चिपकाए दिखाई दे रही हैं। करीना ने कैप्शन में लिखा है, "इकलौता, जिसे मैं अपना फ्रेम चुराने की इजाजत दूंगी।" फोटो को तीन घंटे के अंदर करीब पौने चार लाख लोगों ने देखा।

करीना के फॉलोअर्स 11 लाख से ज्यादा
करीना ने 5 मार्च को इंस्टाग्राम पर एंट्री ली। महज दो दिन के अंदर उन्हें 11 लाख से ज्यादा लोग फॉलो कर चुके हैं। जबकि उन्होंने खुद ने अभी तक 7 लोगों (अर्जुन कपूर, मनीष मल्होत्रा, करन जौहर, अमृता अरोड़ा, मलाइका अरोड़ा, सोहा अली खान और करिश्मा कपूर) को फॉलो किया है।

वर्क फ्रंट की बात करें आखिरी बार 'गुड न्यूज' में नजर आईं करीना इरफान खान स्टारर 'अंग्रेजी मीडियम' में दिखाई देंगी, जो 13 मार्च को रिलीज हो रही है। इसके अलावा उन्हें आमिर खान स्टारर 'लाल सिंह चड्ढा' में भी देखा जाएगा, जो इसी साल क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kareena Kapoor Says Taimur Is The Only One Whom She Will Ever Allow To Steal Her Frame


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32WkTlM

No comments