Breaking News

‘क्वांटम ऑफ सोलेस’ की एक्ट्रेस ओल्गा कुरिलेंको वायरस का शिकार, इंस्टा पर दी बीमारी की जानकारी

हॉलीवुड डेस्क. टॉम हैंक्स के बाद एक और हॉलीवुड सेलेब्रिटी कोरोनावायरस का शिकार हो गईं हैं। जेम्स बॉन्ड की क्वांटम ऑफ सोलेस में नजर आ चुकी ओल्गा कुरिलेंको की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। खुद एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने बीमार होने की खबर दी।

ओल्गाने लिखा, कोरोनावायरस टेस्ट में पॉजिटिव आने के बाद से घर में बंद हूं। मैं पूरे हफ्ते से बीमार हूं। मुझे बुखार और थकान है। आप सभी अपना ध्यान रखें और इस गंभीरता से लें। उन्होंने इस पोस्ट को अंग्रेजी के साथ-साथ रूसी में भी लिखा। इस खबर के बाद से ही यूजर एक्ट्रेस को जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

40 वर्षीय ओल्गा टॉम क्रूज के साथ फिल्म ‘ऑब्लिवियन’, और 2007 में आई फिल्म ‘हिटमैन’ में अहम भूमिका निभा चुकी हैं। उन्होंने हाल ही में ‘द बे ऑफ साइलेंस’ का काम पूरा किया है। एक्ट्रेस के अलावा ऑल्गा प्रोड्यूसर और राइटर भी हैं।

ये हस्तियां हैं बीमार
हॉलीवुड के लीजेंड एक्टर और ऑस्कर विजेता टॉम हैंक्स और उनकी पत्नी रीटा विल्सन भी कोरोनावायरस की चपेट में आ चुके हैं। वहीं, यूनिवर्सल म्यूजिक के चेयरमैन और सीईओ लूसियन ग्रैंज को कोरोना के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Coronavirus: James Bond actress diagnosed| Olga Kurylenko corona positive


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UmI7xN

No comments