धनु-मीन राशि का स्वामी है गुरु, इस ग्रह के बुरे असर से बचने के लिए शिव पूजा करें
जीवन मंत्र डेस्क. रविवार, 29 मार्च को नौ ग्रहों में से एक गुरु यानी बृहस्पति राशि बदल रहा है। ये ग्रह धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेगा। ये ग्रह धनु और मीन राशि का स्वामी है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार देव गुरु बृहस्पति पीत वर्ण यानी पीले रंग के हैं। उनके सिर पर सोने का मुकुट और गले में माला है। वे पीले रंग के वस्त्र धारण करते हैं और कमल के आसन पर विराजते हैं। उनके चार हाथ हैं और चारों हाथों में दंड, रुद्राक्ष की माला, पात्र और वरदमुद्रा है।
सभी 12 राशियों पर गुरु ग्रह असर
गुरु की वजह से मेष, कन्या, वृश्चिक, धनु, मकर और मीन राशि के लिए समय शुभ रहेगा। इन लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा और धन लाभ मिल सकता है। मिथुन, सिंह, तुला और कुंभ राशि के लोगों के लिए ये समय संभलकर रहने का रहेगा। लापरवाही से बचें और धैर्य बनाए रखें। वृषभ और कर्क राशि के लोगों पर इन ग्रहों का सामान्य असर रहेगा। इन्हें अपनी मेहनत के अनुसार फल मिलेगा।
गुरु के अशुभ असर से बचने के लिए क्या करें
ये ग्रह एक राशि में करीब 13 माह रुकता है। कभी-कभी इसकी वक्री स्थिति के कारण ये समय कम ज्यादा भी हो सकता है। इस ग्रह की महादशा सोलह वर्ष की होती है। इस ग्रह के अशुभ असर से बचने के लिए हर गुरुवार पीला वस्त्र, हल्दी, घी, अनाज का दान करें। गुरु मंत्र ऊँ बृं बृहस्पतये नमः का जाप करें। गुरुवार को तांबे के लोटे में केसर मिश्रित जल भरें और ये जल शिवलिंग पर चढ़ाएं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2wI2a1F
No comments