मंगलवार को संतान के स्वास्थ्य से संबंधित चिंता दूर हो सकती है, नई जिम्मेदारी मिल सकती है
जीवन मंत्र डेस्क. मंगलवार, 10 मार्च मूलांक 1, भाग्यांक 8, दिन अंक 9, मासांक 3 और चलित अंक 3 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार मंगलवार को अंक 8 की अंक 1 के साथ प्रबल विरोधी युति और अंक 3 के साथ मित्र युति बनी हुई है। अंक 9 के साथ मित्र युति और अंक 9 की अंक 3 के साथ प्रबल मित्र युति बन रही है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा मंगलवार, 10 मार्च का दिन...
अंक 1- अपना वर्चस्व बढ़ता देखकर मन प्रसन्न रह सकता है। निकट भावनात्मक संबंध परेशान कर सकते हैं। माइग्रेन को लेकर सतर्कता बरतें।
क्या करें- भैरव मंत्र का जाप करें।
महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला
अंक 2- अपने भविष्य को लेकर सुखद अनुभव कर सकते हैं। किसी महिला से संबंधित बात दुखी कर सकती है। संतान के स्वास्थ्य संबंधी चिंता समाप्त हो सकती है।
क्या करें- भांजी को भेंट दें।
महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला
अंक 3- लाभकारी स्थितियां लगातार बनी हुई हैं। नई योजना पर काम शुरू हो सकता है। नया खर्च कर सकते हैं।
क्या करें- रसदार मिठाई खाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम
अंक 4- अपनी मेहनत का मनमाफिक परिणाम मिल सकता है। बॉस का व्यवहार दुखी कर सकता है। व्यर्थ की भागादौड़ी करनी पड़ सकती है।
क्या करें- कुत्तों को रोटी खिलाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी
अंक 5- कार्य-विस्तार कर सकते हैं। यात्रा का परिणाम पक्ष में आने में बाधा आ सकती है। कमर दर्द परेशान कर सकता है।
क्या करें- शनि देव को काला कपड़ा चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला
अंक 6- जो लोग अब तक आपसे कटे-कटे रहा करते थे, वे अब आपके साथ आ सकते हैं। भोग-विलास के सामान के लिए खर्च कर सकता है। किसी निकट परिजन की आर्थिक मदद कर सकते हैं।
क्या करें- शिवलिंग पर मीठा दूध चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद
अंक 7- शारीरिक शिथिलता अधिक अनुभव कर सकते हैं। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। विचारों में बिखराव रह सकता है।
क्या करें- सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करें और बचा हुआ जल आंखों पर लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा
अंक 8- बकाया पड़ा मामला निपट सकता है। जो भी परिवर्तन होंगे, पक्ष में रह सकते हैं। बिगड़ा स्वास्थ्य ठीक हो सकता है।
क्या करें- हनुमानजी के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल
अंक 9- सरकारी ठेकेदारों को खास फायदा हो सकता है। प्रोपर्टी के कारोबारियों के लिए स्थितियां अधिक अनुकूल रह सकती हैं। वाहन चलाते समय असावधानी न बरतें।
क्या करें- गुड़ के पानी से गणेश भगवान का अभिषेक करते हुए गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2vPmHAX
No comments