Breaking News

अनुपम खेर ने अलग-अलग लुक में शेयर किए अपने फोटोज, फैंस से पूछा- कौन सी स्टाइल मुझ पर सबसे अच्छी लगेगी

बॉलीवुड डेस्क. अमेरिका से आने के बाद अनुपम खेर इन दिनों सेल्फ क्वारैंटाइनमें वक्त बिता रहे हैं और सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़े हुए हैं। गुरुवार सुबह को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फनी पोस्ट करते हुए यूजर्स से उनकी राय पूछी। उन्होंने अपने कुछ फोटोज शेयर किएऔर फैंस से ये जानना चाहा कि कौन सा हेयरस्टाइल उन पर ज्यादा फिट बैठेगा।

फोटोज के साथ अनुपम ने लिखा- 'मुझे लग रहा है कि इस सेल्फ क्वारैंटाइन और लॉकडाउन समय के दौरान मेरे बाल बढ़ सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो आपको क्या लगता है, कौन सा हेयर स्टाइल मुझ पर ज्यादा अच्छा लगता। देखो हंसो मत, ये एक गंभीर मामला है। वैसे तो सभी स्टाइल अच्छे लग रहे हैं, लेकिन फिर भी। #सेल्फक्वारैंटाइनके साइड इफेक्ट #कुछ भी हो सकता है'

अनुपम खेर की पोस्ट और उस पर यूजर्स के रिएक्शन।

कई यूजर्स ने कहा- ऐसे ही ठीक हो

अनुपम की पोस्ट पर कमेंट करते हुए कई यूजर्स ने जहां उन्हें अपनी पसंद के बारे में बताया, वहीं कई यूजर्स ने कहा कि आप ऐसे ही अच्छे हो। तराना चावला नाम की यूजर ने लिखा, 'गंजे ही अच्छे हो...' वहीं प्रांजल75 नाम के यूजर ने लिखा, 'आपका वास्तविक लुक ही श्रेष्ठ है, आप पर बहुत अच्छा लगता है।' साक्षी सिंह99 नाम की यूजर ने लिखा, 'आप जैसे हैं वैसे ही सुंदर लगते हैं, बाल बढ़ाने की जरूरत नहीं।'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अनुपम खेर के शेयर किए अपने दो लुक्स।
अनुपम खेर के शेयर किए उनके बाकी दो लुक्स।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JivZZw

No comments