पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने सेविंग्स अकाउंट पर मिलने वाली ब्याज दर में कटौती की
यूटिलिटी डेस्क.पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने सेविंग्स अकाउंट पर मिलने वाले ब्याज में दर में कटौती कर दी है। नई दरें 1 अप्रैल 2020 से लागू होगी।पंजाब नेशनल बैंक में 1 अप्रैल से सेविंग्स अकाउंट में जमा 50 लाख रुपए तक की राशि पर सालाना 3.50% की दर से ब्याज मिलेगी। वहीं, बचत खाते में 50 लाख रुपए से ज्यादा की राशि होने पर सालाना 3.75% की दर से ब्याज मिलेगी। बैंक ने 50 लाख से ज्यादा राशि होने पर ब्याज दर में 0.05% की कटौती हुई है। वहीं बाकि ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया गया है।
बैंक ऑफ बड़ौदा में क्या बदलाव
बैंक ऑफ बड़ौदा में सेविंग्स अकाउंट में 1 लाख रुपये तक की जमा राशि पर सालाना 3.25% की दर से ब्याज मिलेगी। इसके अलावा 1 लाख से ज्यादा जमा पर 3% की दर से ब्याज मिलेगी। ये नई दरें 1 अप्रैल से लागू हो जाएंगी। इससे पहले बैंक के सेविंग्स अकाउंट में 50 लाख रुपए तक जमा राशि पर 3.25% की दर से सालाना ब्याज मिलती थी। वहीं बैंक में 50 लाख से ज्यादा की राशि बचत खाते में जमा कराने पर सालाना ब्याज दर 3.75% थी। पुरानी ब्याज दरें 20 जुलाई 2019 से लागू थीं।
एसबीआई भी कर चुका है ब्याज दरों में कटौती
पिछले दिनों देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने अपने सभी बचत खातों पर फ्लैट 3% की सालाना ब्याज दर कर दी थी। यह ब्याज दर 14 मार्च से लागू हो चुकी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3b9C7z0
No comments