Breaking News

महिलाओं के लिए अनुकूल रह सकता है मंगलवार, चिंताओं से मुक्ति मिल सकती है

जीवन मंत्र डेस्क. मंगलवार, 17 मार्च का मूलांक 8, भाग्यांक 6, दिन अंक 9, मासांक 3 और चलित अंक 3 है। न्यूमेरोलॉजिटस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार मंगलवार को अंक 3 के साथ अंक 6 की विरोधी युति बनी है। अंक 9 की मित्र युति और अंक 8 के साथ परस्पर मित्र युति बन रही है। अंक 8 की अंक 9 के साथ मित्र युति बनी है और अंक 9 की अंक 6 के साथ विरोधी युति बन रही है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा मंगलवार, 17 मार्च का दिन...

अंक 1- अपने काम में विस्तार करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। लाभ में रहेंगे। महिलाओं के लिए अधिक अनुकूलता रह सकती है। अपने जोश पर काबू रखें।

क्या करें- गणेश भगवान के सामने देसी घी का दीपक जलाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा

अंक 2- अपने से बड़ी उम्र के व्यक्ति के साथ की गई साझेदारी लाभ दे सकती है। कोई अटका हुआ निर्णय पक्ष में आने से मन प्रसन्न रह सकता है। चिंताओं से मुक्ति मिल सकती है।

क्या करें- जल में चावल डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।

महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

अंक 3- किसी महत्त्वाकांक्षी योजना के मूर्त्त रूप लेने की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति हो सकती है। साक्षात्कार का परिणाम अनुकूल आ सकता है। शारीरिक भागादौड़ी अपनी क्षमता से ऊपर रहकर न करें।

क्या करें- शनि देव को उड़द चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला

अंक 4- पिता के साथ तालमेल सुखद रह सकता है। पैतृक व्यवसाय को विस्तार दे सकते हैं। दिमागी उठापटक की अधिकता रह सकती है।

क्या करें- रुद्राष्टक का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद

अंक 5- अपनी प्राथमिकताएं तय करें और फिर उसी के अनुसार काम करें। ऊर्जा के अपव्यय से बचें। करियर में अस्थिरता दुखी कर सकती है। रिश्तों में ऊंच-नीच को संभालें।

क्या करें- गायों को हरा चारा डालें।

महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी

अंक 6- यदि आपका जीवनसाथी आपसे बड़ी उम्र का है तो भाग्य की विशेष कृपा मिल सकती है। परिणाम के प्रतिशत से प्रभावित हुए बिना परिश्रम में निरंतर लगे रहें। गैर उत्पादन कार्य में लगा धन अटक सकता है।

क्या करें- हनुमानजी के मीठा पान चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

अंक 7- परिवार में बड़ी जिम्मेदारी निभा सकते हैं। निकट के संबंध सुकून दे सकते हैं। सामाजिक सम्मान में वृद्धि संभव है।

क्या करें- भैरव बाबा को सिंदूर चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला

अंक 8- नई जगह या पहली बार नौकरी पर कार्यभार ग्रहण करना है तो आज न करें। उलझे या अटके हुए मामलों को सावधानी से निपटाएं। जल्दबाजी से काम न लें।

क्या करें- गजेन्द्रमोक्ष का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

अंक 9- खान या भूमि संबंधी सौदा खास लाभ दे सकता है। विवाद से भी लाभ हो सकता है। कोई संघर्ष प्रतिष्ठा-वृद्धि करवा सकता है।

क्या करें- कुबेर यंत्र की पूजा करें।

महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
mangalwar ka ank rashifal, 17 march ka rashifal, aaj ka rashifal, daily rashifal, numerology


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Qlfr6V

No comments