Breaking News

सोमवार को करीबी लोगों की वजह से बढ़ सकती हैं परेशानियां, धैर्य से लेना होगा काम

जीवन मंत्र डेस्क. सोमवार, 9 मार्च का मूलांक 9, भाग्यांक 7, दिन अंक 2, 7, मासांक 3 और चलित अंक 3 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार सोमवार को अंक 2, 7 की अंक 3 के साथ मित्र युति है। अंक 9 की अंक 2, 7 के साथ विरोधी युति और अंक 3 के साथ प्रबल मित्र युति बनी है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा सोमवार, 9 मार्च का दिन...

अंक 1- अनिर्णय की स्थिति रह सकती है। भावनाएं आहत हो सकती हैं। सिर दर्द परेशान कर सकते हैं।

क्या करें- चींटियों को दाना डालें।

महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी

अंक 2- निकट के लोगों के कारण उलझन में घिर सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ सकी है। अनावश्यक चिंता से बचें।

क्या करें- कुलदेवी को पारंपरिक भोग लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला

अंक 3- बहुप्रतीक्षित प्रकरण अब जाकर निपट सकता है। यह आपके पक्ष में आ सकता है। अटका धन मिल सकता है। भागादौड़ी अपनी क्षमता के अनुसार ही करें।

क्या करें- शनि देव को काले तिल चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला

अंक 4- परिश्रम के अनुपात में सफलता का प्रतिशत कम रह सकता है। किसी महिला के कारण लाभ मिल सकता है। पिता का स्वास्थ्य चिंता करवा सकता है।

क्या करें- पीली रसदार मिठाई दान करें।

महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम

अंक 5- साक्षात्कार के मामले में निराश होना पड़ सकता है। करियर संबंधी खास निर्णय हो सकता है। जीवनसाथी को हड्डी संबंधी समस्या रह सकती है।

क्या करें- शिवलिंग पर धतूरा चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद

अंक 6- मानसिक उठापटक रह सकती है। आज लिए गए आपके निर्णय आगे जा कर आपको लाभ दे सकते हैं। खुद को अव्यवस्थित रहने से बचाएं।

क्या करें- जल में शक्कर डालकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें।

महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

अंक 7- अपनी सोची हुई बातों पर अमल करना अभी टाल दें। परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य से संबंधित चिंता रह सकती है। रीढ़ की हड्डी से संबंधित समस्या रह सकती है।

क्या करें- गणेश भगवान को गुड़ का भोग लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा

अंक 8- विवाद का परिणाम आपके पक्ष में आ सकता है। घर बदल सकता है या इसकी भूमिका बन सकती है। पुरानी चोट फिर दुख दे सकती है।

क्या करें- संकटमोचन का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

अंक 9- बड़े फैसले अभी न लें। विवाद में उलझना भारी पड़ सकता है। ऑपरेशन करवाना है तो डॉक्टर की सलाह का ध्यान रखें।

क्या करें- नारायण कवच का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
monday ank rashifal, 9 march ank jyotish, daily rashifal in hindi, numerology, aaj ka rashifal


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TMPAFN

No comments