Breaking News

आयुष्मान भारत-पीएम जन आरोग्य योजना के तहत कोरोना वायरस के लक्षण वाले मरीजों को भी मिलेगा मुफ्त इलाज

यूटिलिटी डेस्क. कोराना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए भारत सककार ने घोषणा की है कि आयुष्मान भारत-पीएम जन आरोग्य योजना (पीएमजेएवाय) के तहत कोरोना वायरस (कोविड-19) के लक्षणों वाले मरीज का मुफ्त इलाज किया जाएगा। नेशनल हेल्थ अथॉरिटी (एनएचए) के सीईओ डॉ इंदू भूषण के अनुसार जिन लक्षणों के लिए मुफ्त इलाज आयुष्मान भारत-पीएमजेएवाय के तहत उपलब्ध है, उनमें निमोनिया, बुखार आदि शामिल हैं। भूषण ने ट्वीट किया कि कोविड-19 के लक्षण जैसे निमोनिया, बुखार आदि का इलाज योजना के विभिन्न पैकेजों के जरिए योजना के तहत सूची में शामिल अस्पतालों में बिल्कुल मुफ्त कराया जा सकता है।


इस योजना में सालाना 5 लाख तक का कवर

  • वर्ष 2011 के सामाजिक-आर्थिक एवं जातिगत जनगणना में चिन्हित गरीब परिवारों को इस योजना का पात्र बनाया गया है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत लाभार्थी परिवार पैनल में शामिल सरकारी या निजी अस्पतालों में प्रति वर्ष 5 लाख रुपए तक कैशलेस इलाज करा सकते हैं।
  • योजना का लाभ उठाने के लिए उम्र की बाध्यता एवं परिवार के आकार को लेकर कोई बंदिश नहीं है। योजना को संचालित करने वाली नेशनल हेल्थ एजेंसी ने एक वेबसाइट और हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इसके जरिये लाभार्थी यह जान सकते हैं कि उनका नाम लिस्ट में शामिल है या नहीं।
  • लिस्ट में नाम जांचने के लिए mera.pmjay.gov.in वेबसाइट देख सकते हैं या हेल्पलाइन नंबर 14555 पर कॉल कर जानकारी ली जा सकती है। आयुष्मान भारत योजना में 60 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार और 40 प्रतिशत राशि राज्य सरकार प्रदान करती है।
  • योजना के तहत लाभार्थियों को सूचित किए गए अस्पतालों में सेवाओं का कैशलैस और पेपरलैस एक्सेस मिलता है। वर्तमान में इस योजना के अंदर 1,578 हेल्थ बेनेफिट पैकेज बताए गए रेट के साथ मौजूद हैं।
  • इस स्कीम में 20,761 से ज्यादा सरकारी और निजी अस्पतालों को शामिल किया गया है। एनएचए के मुताबिक इस योजना के तहत अब तक कुल 12.41 करोड़ ई-कार्ड जारी किए गए हैं। इसके साथ स्कीम में कुल 91.70 लाख अस्पताल में भर्तियां हुईं हैं।

भारत में बढ़ रहे हैं कोरोना वायरस के मामले
भारत में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। यह आंकड़ा 140 को पार कर चुका है। एनएचए ने लोगों को कोविड-19 के किसी भी लक्षण के नजर आने पर चुने गए अस्पतालों में जाने की सलाह दी है. उसने कहा है कि अस्पताल इलाज, टेस्ट और आइसोलेशन की सुविधाओं से पूरी तरह लैस हैं। इसके साथ एनएचए ने एक टोल-फ्री सपोर्ट नंबर भी जारी किया है: 1075 और 1800-112-545। इस योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
coronavirus ; corona ; health insurance ; Patients with corona virus symptoms will also get free treatment under Ayushman Bharat and PM Jan Arogya Yojana


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ui8gNQ

No comments