चैत्र नवरात्रि में रोज करनी चाहिए छोटी कन्याओं की पूजा, इन्हें माना जाता है देवी का स्वरूप
जीवन मंत्र डेस्क. बुधवार, 25 मार्च से चैत्र मास की नवरात्रि शुरू हो रही है। इस साल ये पर्व नौ दिवसीय रहेगा। गुरुवार, 2 अप्रैल को नवमी तिथि रहेगी। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार नवरात्रि में देवी मां की स्वरूप छोटी कन्याओं की पूजा करनी चाहिए। इस संबंध में मान्यता है कि इन दिनों में कन्याओं को सुंदर चीजें भेंट करने की परंपरा है। जानिए नौ दिनों तक कन्याओं को कौन-कौन सी चीजें दान कर सकते हैं...
> 25 मार्च, बुधवार- चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर कन्याओं को फूल और श्रृंगार की चीजें दान करें।
> 26 मार्च, गुरुवार- चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया पर कन्याओं को फल देकर इनकी पूजा करें। ध्यान रखें कि फल खट्टे नहीं होना चाहिए।
> 27 मार्च, शुक्रवार- चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया पर कन्याओं को मिठाई का दान करें। खीर, हलवा या केशरिया चावल का दान कर सकते हैं।
> 28 मार्च, शनिवार- चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी पर कन्याओं को वस्त्र दान करें। अगर का पूरी ड्रेस नहीं सकते हैं तो रूमाल या रंग-बिरंगे रीबन भी दान कर सकते हैं।
> 29 मार्च, रविवार- चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी पर छोटी कन्याओं को बिंदिया, चूड़ी, मेहंदी, बालों के लिए क्लिप्स, सुगंधित साबुन, काजल, नेलपॉलिश, पावडर आदि चीजें दान करें।
> 30 मार्च, सोमवार- चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पर खेल और मनोरंजन की सामग्री दान करें।
> 31 मार्च, मंगलवार- चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर मां सरस्वती की कृपा पाने के लिए कन्याओं को पढ़ाई से जुड़ी चीजें दान करें। पेन, स्केच पेन, पेंसिल, कॉपी, ड्राइंग बुक्स, वॉटर बॉटल, कलर बॉक्स, लंच बॉक्स आदि चीजें दी जा सकती हैं।
> 1 अप्रैल, बुधवार- चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी पर छोटी कन्या का सुंदर श्रृंगार अपने हाथों से करें। कन्या के पैरों की पूजा करनी चाहिए। पैरों पर चावल, फूल और कुंकुम लगाना चाहिए। कन्या को भोजन कराएं।
> 2 अप्रैल, बुधवार- चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी पर कन्याओं को खीर-पूरी खिलानी चाहिए। उनके पैरों में महावर और हाथों में मेहंदी लगा सकते हैं। दक्षिणा दें। कन्याओं को लाल चुनरी भेंट में देना चाहिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2y6boVV
No comments